फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students' union members sit on dharna against GJU Vice Chancellor

छात्र संगठन के सदस्य जीजेयू कुलपति के खिलाफ धरने पर बैठे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Students' union members sit on dharna against GJU Vice Chancellor
जीजेयू में धरने पर बैठे किसान - फोटो : Hisar
हिसार। राज्यपाल को ज्ञापन देने के मामले में छात्र नेताओं की गिरफ्तारी पर संगठन ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी व प्रॉक्टर को हटाने की मांग को लेकर बुधवार को जीजेयू में कुलपति कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया के सदस्यों ने कुलपति कार्यालय का घेराव कर दिया और देर रात तक धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बताया कि कुलपति ने उनसे कहा कि मुझे आपका बात करने का तरीका बिल्कुल पसंद नहीं हैं। आरोप है कि कुलपति ने हिदायत दी कि अगर आप अपनी मांग पत्र पर डॉ. आंबेडकर की फोटो लगाकर देना चाहते हैं तो बिल्कुल मंजूर नहीं किया जाएगा। साधारण कागज पर मुझे अपना मांग पत्र दें। डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया के सदस्यों ने कहा कि हमारा संगठन डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट आफ इंडिया के नाम से पंजीकृत है। आक्रोशित विद्यार्थियों ने कहा कुलपति का बातचीत का तरीका अशोभनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed