फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students to move court against functioning of GJU result branch

-जीजेयू रिजल्ट ब्रांच की कार्यप्रणाली से सैकड़ों विद्यार्थी परेशान, रिजल्ट ब्रांच के कर्मचारी कटवा रहे हैं कार्यालयों चक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Students to move court against functioning of GJU result branch
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय द्वारा यूजी के पांचवें सेमेस्टर की ठेके पर दी गई परीक्षा का खामियाजा कॉलेजों के सैकड़ों विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। जिले के विभिन्न कॉलेजों के सैकड़ों विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम को ठीक करवाने के लिए आए दिन रिजल्ट ब्रांच में चक्कर लगा रहे हैं। रिजल्ट ब्रांच के कर्मचारी इन विद्यार्थियों की परेशानियों को न समझते हुए उन्हें एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में भेजकर और ज्यादा परेशान कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान कतई नहीं होता।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सेशन 2021-22 में यूजी कक्षाओं के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा जीजेयू ने ठेके पर दे दी थी। यह परीक्षा एक प्राइवेट कंपनी वीबॉक्स द्वारा ऑनलाइन ली गई थी। इस परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। वीबॉक्स पर परीक्षा देने के बाद भी विद्यार्थियों को इस परीक्षा में गैरहाजिर दिखाकर फेल कर दिया गया है। अनेक विद्यार्थी ऐसे है जिनको पहले रिजल्ट में पास कर दिया गया और रिवाइज किए गए रिजल्ट में फेल कर दिया गया।
विज्ञापन

पढ़िए विद्यार्थियों की जुबानी
बीए पांचवें सेमेस्टर की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में मुझे गैर हाजिर दिखाकर फेल कर दिया है। जबकि मैने परीक्षा भी दी। कई दिनों से जीजेयू रिजल्ट ब्रांच के चक्कर काट रही हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एमए में दाखिले के लिए आवेदन नहीं कर पा रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूजा, एफसी कॉलेज हिसार।
मैने वीबॉक्स पर ऑनलाइन मोड में पांचवें सैमेस्टर की परीक्षा दी थी। मुझे हिंदी व अंग्रेजी विषय में गैर हाजिर दिखा रखा है। कई दिनों से रिजल्ट ब्रांच के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है।
ज्योति, छात्रा, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार।
बीएमसी पांचवें सेमेस्टर की एक सब्जेक्ट का मैंने ऑनलाइन पेपर दिया था। पहले मेरी उत्तर पुस्तिका की पीडीएफ सबमिट नहीं हुई। जो बाद में मैंने सबूत सहित साथ जमा करवा दी थी। रिजल्ट के दौरान मुझे गैरहाजिर दिखाकर फेल कर दिया गया है। मैं 4 महीने से यूनिवर्सिटी में चक्कर लगा रहा हूं। रिजल्ट ब्रांच के कर्मचारी मेरी कोई मदद नहीं कर रहे हैं। उल्टा वह मेरी ही गलती निकाल रहे हैं। अगर 10 दिन में विद्यार्थियों के रिजल्ट का समाधान नहीं किया तो हम मिलकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे
रविंद्र कुमार, डीएन कॉलेज बीएमसी छात्र।
पांचवे सेमेस्टर के सभी पेपर के देने के बावजूद भी मुुझे अंग्रेजी विषय में अबसेंट कर दिया। मेरी अंग्रेजी विषय में रि-अपीयर है। पीजी कॉर्स में दाखिले के लिए अप्लाई नहीं कर पा रही हूं।
-एकता, छात्रा गवर्नमेंट कॉलेज हिसार।
मुझे भी पांचवें सेमेस्टर में हिंदी के पेपर में गैर हाजिर दिखाया गया है। बीए का रिजल्ट क्लियर नहीं हो रहा है। इस कारण मैं पीजी में दाखिले के लिए अप्लाई नहीं कर पा रही हूं।
मीना, एफसी कॉलेज छात्रा।
मैने 2017-19 से जीजेयू से एमकॉम पास की थी। 3 साल बाद भी यूनिवर्सिटी ने मेरा कंपलीट रिजल्ट नहीं दिया है। यूनिवर्सिटी के रिजल्ट ब्रांच के अनेक चक्कर लगा चुकी हूं। इन्होंने मुझे परेशान कर दिया है।

सिलोचना, किरोड़ी गांव निवासी।
हम हमारे कॉलेज की कई छात्राओं को अंग्रेजी व हिंदी विषय में गैर हाजिर दिखाया गया है। हम काफी दूर से चलकर जीजेयू में आती हैं। यहां रिजल्ट ब्रांच के कर्मचारी कोई समाधान भी नहीं करते हैं। इधर से उधर कार्यालयों में चक्कर कटवाते रहते हैं।
अंजू, छात्रा गवर्नमेंट कॉलेज खेड़ी चौपटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed