फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students roaming in colleges without masks, screening or washing hands with sanitizer

कॉलेजों में बिना मास्क घूम रहे विद्यार्थी, स्क्रीनिंग न सैनिटाइजर से धुल रहे हाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Students roaming in colleges without masks, screening or washing hands with sanitizer
कॉलेज के मुख्य द्वार के बाहर खाली कुर्सी पर रखा सैनिटाइजर व पास से बिना मास्क लगाए जाते विद्यार्थ - फोटो : Hisar
हिसार। राजगढ़ रोड स्थित राजकीय पीजी महाविद्यालय में 50 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी बिना मास्क के घूम रहे हैं। वहीं प्रवेश द्वार पर न तो विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग हो रही है न ही सैनिटाइजर से हाथ धुलवाए जा रहे हैं। बता दें कि दो दिन पहले मंगलवार को उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी व सीएमओ डॉ. रतना भारती कॉलेज के विद्यार्थियों को एसओपी नियम का पाठ पढ़ाया था।
विज्ञापन

बुधवार को संवाददाता ने राजगढ़ रोड स्थित राजकीय पीजी महाविद्यालय में जाकर पड़ताल की तो हकीकत सामने आई। हालांकि प्रवेश द्वार पर एक पुलिसकर्मी सहित सिक्योरिटी गार्ड तैनात किया गया था, जो एसओपी के नियमों का पालन न करवाकर सिर्फ आईडी जांच विद्यार्थियों को अंदर भेज रहे थे। जहां एक ओर कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को भांपते हुए स्वास्थ्य विभाग सख्ताई बरत रहा है, वहीं दूसरी ओर विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य लापरवाही बरत रहे हैं। राजकीय पीजी कॉलेज के लड़कों के कैंपस में एक कक्षा लगी हुई थी, जिसमें शिक्षक से लेकर विद्यार्थी बिना मास्क के बैठे नजर आए, साथ ही सामाजिक दूरी के नियम का भी पालन नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed