{"_id":"68793a14dd8ce4576f0fdff7","slug":"students-protest-against-the-fee-hike-at-the-working-womens-hostel-hisar-news-c-21-1-hsr1013-669328-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: वर्किंग वुमन हॉस्टल की फीस बढ़ोतरी के विरोध में छात्राओं का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: वर्किंग वुमन हॉस्टल की फीस बढ़ोतरी के विरोध में छात्राओं का धरना
विज्ञापन
जीजेयू में वुमन हॉस्टल के बाहर रात में मौजूद छात्राएं।
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के वर्किंग वुमन हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने वीरवार देर शाम हॉस्टल फीस बढ़ाए जाने और सुविधाएं घटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। छात्राओं ने रात करीब साढ़े आठ बजे हॉस्टल परिसर में धरना शुरू किया, जो रात 11 बजे तक चला। उन्होंने बताया कि पहले हॉस्टल की वार्षिक फीस 17,000 रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 20,000 रुपये कर दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद हॉस्टल की मूलभूत सुविधाएं लगातार घट रही हैं।
प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं का आरोप था कि हॉस्टल में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहद खराब है, पेयजल की भी नियमित आपूर्ति नहीं होती, और मच्छरों की भरमार के चलते बीमार होने का खतरा बना रहता है।
धरने की सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से हॉस्टल वार्डन मौके पर पहुंचीं और छात्राओं को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेकर समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। हालांकि, छात्राएं 11 बजे तक भी धरने से नहीं उठीं। वही छात्र नेता विकास बनभौरी (अध्यक्ष एनएसयूआई जीजेयू) प्रमोद सिसाय (चेयरमैन एनएसयूआई), हरिकेश ढांडा ने कहा कि बढ़ाई गई फीस वापस नहीं ली गई तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।