फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students on strike even in the rain

Hisar News: बारिश में भी धरने पर विद्यार्थी, एचएयू बंद करने के लिए पांच टीमों का गठन

Mon, 30 Jun 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 30 Jun 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Students on strike even in the rain
हिसार में धरना स्थल पर भरे बारिश के पानी को निकालता छात्र।
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में पिछले 20 दिन से आंदोलनरत विद्यार्थियों का पूरा दिन गेट नंबर चार पर धरनास्थल पर ही बीत रहा है। दिन और रात में गाना-बजाना कर मनोरंजन के बीच 2 जुलाई को प्रस्तावित विश्वविद्यालय बंद की रणनीति को सिरे चढ़ाया जा रहा है। इसके लिए 5 टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

प्रत्येक टीम किसान संगठनों के साथ मिलकर हर रोज 10 गांवों में लोगों से संपर्क कर बंद में शामिल होने की अपील कर रही है। छात्र चाहते हैं कि न्याय महापंचायत से ज्यादा भीड़ एकत्र हो। रविवार को रुक-रुक कर होती बारिश से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन वे वहीं डटे रहे। धरनास्थल पर पानी भरने पर मोटर और बाल्टियों के जरिये निकाला। आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि मेस बंद होने के बाद से वे धरनास्थल पर लंगर चला रहे हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन उन पर दबाव बनाने के उद्देश्य से घरों पर फोन कर माता-पिता को उन्हें घर बुलाने के लिए कह रहे हैं। मगर उनकी यह चाल भी उलटी पड़ गई है। आंदोलन की शुरुआत में ही छात्र-छात्राओं ने अपने अभिभावकों को पत्र भेजकर उन्हें पूरे घटनाक्रम और अपने निर्णय से अवगत करा दिया था। अभिभावक पहले से ही बच्चों के साथ खड़े हैं। दोपहर में क्रिएटिव एंसेंबल टीम प्रगति सिंह के नेतृत्व में धरने में शामिल हुईं। उन्होंने सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है..गीत को शास्त्रीय स्वरूप में प्रस्तुत कर छात्रों को जोश से भर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed