फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students got admission without checking consent letter and oxygen level

बिना सहमति पत्र और ऑक्सीजन लेवल जांचे मिला विद्यार्थियों को प्रवेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Students got admission without checking consent letter and oxygen level
हिसार। 167 दिन बाद बुधवार से निजी और सरकारी स्कूलों में चौथी-पांचवी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोले गए। पहले दिन सरकारी स्कूलों में 35 प्रतिशत विद्यार्थी आए। वहीं निजी स्कूलों में 42 प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई।
विज्ञापन

विशेष बात यह है कि 70 प्रतिशत से अधिक स्कूलों में विद्यार्थियों को बिना सहमति पत्र एंट्री दे दी गई। वहीं कुछ स्कूलों में ऑक्सीमीटर नहीं होने पर विद्यार्थियों का ऑक्सीजन लेवल जांचे प्रवेश दे दिया गया। मानकों के हिसाब से दोनों श्रेणी के स्कूलों में बिना सहमति पत्र और तापमान व ऑक्सीजन लेवल जांचे विद्यार्थी को एंट्री नहीं दी जानी चाहिए थी।
विज्ञापन

13 मार्च को बंद हुए थे स्कूल
13 मार्च 2021 को पहली से 8वीं तक की कक्षाओं के स्कूलों को बंद कर दिया गया था। बता दें कि 26 फरवरी 2021 को स्कूल खुले थे, लेकिन 17 दिन बाद कोरोना का प्रकोप बढ़ने पर स्कूलों को फिर से बंद कर दिया गया था। इससे पूर्व 16 मार्च 2020 से लेकर 26 फरवरी 2021 तक स्कूल बंद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के नियमों का हुआ उल्लंघन
केस-1
जहाजपुल समीप राजकीय मिडिल स्कूल को सुबह साढ़े 8 बजे खोल दिया गया। किसी भी विद्यार्थी के पास सहमति पत्र नहीं मिला। हालांकि विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग से जांच कर एंट्री स्कूल में करवाई गई। विद्यार्थियों की संख्या 20 प्रतिशत ही थी।
केस-2
पुरानी सब्जी मंडी स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में ऑक्सीमीटर नहीं मिले। जिस कारण बिना जांच कर विद्यार्थियों को स्कूल में एंट्री दी गई। स्कूल मुखिया ने बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही विद्यार्थियों को स्कूल में एंट्री दी गई है।
सहमति पत्र नहीं आए हैं। थर्मल स्क्रीनिंग की जांच के बाद विद्यार्थियों को स्कूल में प्रवेश दे दिया गया। आज से विद्यार्थियों को सहमति पत्र लाना होगा। - सुमन लता, हेड टीचर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय-4, हिसार

ऑक्सीमीटर हमारे स्कूल में उपलब्ध है, लेकिन जिस शिक्षिका की ड्यूटी लगाई गई थी वह किसी कारणवश अवकाश पर रही। जिस कारण ऑक्सीमीटर उनके पास रह गया। वीरवार से ऑक्सीमीटर से जांच कर विद्यार्थियों को स्कूल में एंट्री दी जाएगी। - सतीश, मौलिक मुख्य शिक्षक, पुरानी सब्जी मंडी स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed