फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students from fourth to twelfth class gave half yearly examination.

Hisar News: चौथी से बारहवीं कक्षा तक विद्यार्थियों ने दी अर्धवार्षिक परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Students from fourth to twelfth class gave half yearly examination.
हिसार। जिले के सरकारी स्कूलों में सोमवार को चौथी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने गणित का पेपर की अर्धवार्षिक परीक्षा दी। वहीं छठी कक्षा का हिंदी, सातवीं का अंग्रेजी और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने गणित विषय की परीक्षा दी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने इस बार सीधे छहमाही परीक्षा प्रणाली लागू की है। कक्षा 6 से 8 तक की परीक्षाएं 80 अंकों की ली जा रही हैं। इसमें भाषा विषयों के लिए 60 अंक लिखित परीक्षा और 20 अंक असेसमेंट के रखे गए हैं। पहले इन कक्षाओं में कुल 40 अंकों की ही परीक्षा होती थी।
विज्ञापन

सोमवार को जिलेभर के स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति 90 प्रतिशत से अधिक रही। अर्धवार्षिक परीक्षाएं 6 नवंबर तक जारी रहेंगी। मंगलवार को चौथी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी ईवीएस, छठी कक्षा के अंग्रेजी, सातवीं के साइंस और आठवीं कक्षा के विद्यार्थी हिंदी विषय की परीक्षा देंगे। बुधवार को छठी कक्षा के विद्यार्थी संस्कृत, पंजाबी और उर्दू, सातवीं के गणित तथा आठवीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा देंगे। पीएमश्री स्कूल गंगवा के प्राचार्य जयभगवान ने बताया कि उनके स्कूल क्लस्टर में कुल 9 स्कूल शामिल हैं और लगभग सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed