फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   students came out on road for bus

बसों के लिए सड़कों पर उतरे छात्र

Thu, 21 Nov 2013 09:39 PM IST
तोशाम (भिवानी)/ब्यूरो।
तोशाम (भिवानी)/ब्यूरो। Updated Thu, 21 Nov 2013 09:39 PM IST
विज्ञापन
students came out on road for bus
हरियाणा के भिवानी में एसएफआई, डीवाईएफआई और किसान सभा के नेतृत्व में वीरवार को छात्रों ने बसों के लिए तोशाम-हिसार मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन


एक घंटे बाद तहसीलदार और रोडवेज अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को बसों का प्रबंध करवाने का आश्वासन दिया। जब जाकर जाम खोला गया।

एसएफआई के जिला प्रधान क्रांति ने बताया कि तोशाम से स्याहड़वा मार्ग पर पूरे दिन में एक ही बस जाती है।

इसके कारण छात्रों और अन्य यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। वे कई प्रशासन के सामने बसें बढ़ाने की मांग रख चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया।

इस मार्ग पर करीबन 150 छात्र-छात्राओं ने पास भी बनवा रखे हैं। लंबे इंतजार के बाद भी कार्रवाई न होने पर मजबूरन उन्हें तोशाम-हिसार मार्ग पर जाम लगाना पड़ा।
विज्ञापन


जाम की सूचना पाकर तोशाम के तहसीलदार ओपी मांझू मौके पर पहुंचे और छात्र-छात्राओं से समस्या की जानकारी ली।
बाद में रोडवेज अधिकारियों को बुलाया गया।

तहसीलदार ने बताया कि छात्र-छात्राओं की समस्या को देखते हुए तोशाम-स्याहडवा मार्ग पर बसों की सुविधा कर दी है।

अब छात्र-छात्राएं विद्यालय और महाविद्यालय में समय पर पहुंच सकेंगे।

इस दौरान किसान सभा के तहसील प्रधान रणसिंह आलमपुर, सज्जन सिहं सरपंच गारणपुरा, रामानंद दरियापुर, मास्टर इंद्रसिंह, सांवत थिलोड़, सोनू नागर, राजेश गारणपुरा, अजय सोनी, सुमन राठी, सुमन गठवाल मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed