फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   students boycott class, protest

टीचर कम, बिफरे छात्रों ने स्कूल पर जड़ा ताला

Mon, 25 Nov 2013 06:52 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Mon, 25 Nov 2013 06:52 PM IST
विज्ञापन
students boycott class, protest
गांव नगूरां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में अध्यापकों की कमी को पूरा करने की मांग के लिए सोमवार को छात्रों ने जमकर बवाल काटा। गुस्साए छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर स्कूल के मुख्य द्वार को बंद कर दिया और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन



छात्रों ने मांग की कि स्टाफ को पूरा किया जाए और प्राचार्य का तबादला किया जाए। छात्रों के बिफरने की सूचना पाकर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुदेश सिवाच मौके पर पहुंची और छात्रों को एक सप्ताह में अध्यापकों की कमी दूर करने का आश्वासन देकर छात्रों को शांत किया। छात्रों ने भी अध्यापकों की कमी पूरी करने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन



गांव नगूरां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्रों का सोमवार सुबह उस समय गुस्सा फूट पड़ा जब बार-बार अध्यापकों की कमी दूर करने की मांग पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कोई दिलचस्पी नहीं ली। गुस्साए छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया और स्कूल के मुख्य द्वार को बंद कर शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि स्कूल में साइंस, एनसीसी और शारीरिक शिक्षक के पद काफी समय से खाली हैं। दिसंबर में सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जिसके चलते छात्रों की पढ़ाई को काफी नुकसान हो रहा है। शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए प्राचार्य डॉ. भारत भूषण को भी बताया जा चुका है, लेकिन उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। सेमेस्टर की परीक्षाएं सिर पर है, लेकिन अध्यापकों की कमी को पूरा नहीं किया गया।


छात्रों के प्रदर्शन की सूचना पाकर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुदेश सिवाच मौके पर पहुंच गई। उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया कि अध्यापकों की कमी को पूरा कर दिया जाएगा। जिस पर छात्र शांत हो गए और वापस कक्षाओं में लौट गए। छात्रों ने अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया कि अगर एक सप्ताह में स्टाफ को पूरा नहीं किया गया तो छात्र परीक्षाओं का भी बहिष्कार कर देंगे।



खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुदेश सिवाच ने बताया कि खाली पदों को जल्द ही भर दिया जाएगा। ताकि छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो। खाली पदों को भरने के लिए आला अधिकारियों से संपर्क किया गया है। जल्द ही रिक्त पदों को भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed