फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students' activities will be online in Government College

Hisar News: गवर्नमेंट कॉलेज में ऑनलाइन होंगी विद्यार्थियों की गतिविधियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Students' activities will be online in Government College
हिसार। गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति, मूल्यांकन और खेलों से जुड़ी गतिविधियां अब ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। इसके लिए कॉलेज ने ‘स्टूडेंट मैनेजमेंट पोर्टल’ नामक सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इस पहल को लागू करने वाला यह हरियाणा का पहला सरकारी कॉलेज भी बन गया है। यह सॉफ्टवेयर करीब 3-4 महीनों में विकसित किया गया है, जिसे डॉ. सुदेश कुमारी की देखरेख में डॉ. सतेंद्र कुमार व उनकी टीम ने तैयार किया है। सॉफ्टवेयर में नए सेशन से दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को पहले चरण में जोड़ा गया है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों और शिक्षकों की पूरी जानकारी होगी उपलब्ध

कॉलेज के मीडिया प्रभारी प्रो. मनोज कुमार के अनुसार, यह सॉफ्टवेयर राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत तैयार किया गया है। इसमें एनईपी के तहत दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण करके उन्हें लॉगइन आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराया गया है। सॉफ्टवेयर में विद्यार्थियों की कक्षाओं और शिक्षकों से जुड़ी पूरी जानकारी अपडेट की गई है, जिसमें कक्षा अनुसार शिक्षकों की ड्यूटी और टाइम टेबल शामिल है। इससे विद्यार्थियों को शिक्षकों के बारे में जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी और उन्हें पता चल सकेगा की किस विषय का शिक्षक कौन है।
विज्ञापन

विद्यार्थी कहीं से भी देख सकेंगे अपनी डिटेल

सॉफ्टवेयर में लॉगिन करने के बाद विद्यार्थी अपने असेसमेंट के नंबर कहीं से भी देख सकते हैं। साथ ही, वे अपनी परीक्षा से संबंधित फॉर्म भी स्वयं ऑनलाइन भर सकेंगे। शिक्षकों को अब किसी भी जानकारी को साझा करने के लिए विद्यार्थियों को बार-बार समझाने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके अलावा, शिक्षकों को विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए अब रजिस्टर लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सॉफ्टवेयर के माध्यम से यह स्पष्ट हो सकेगा कि विद्यार्थी कक्षाओं में उपस्थित हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------तकनीक के साथ आगे बढ़ते हुए यह सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। इसमें विद्यार्थियों की उपस्थिति, मूल्यांकन, परीक्षा फॉर्म व इंटरनल असेसमेंट आदि के साथ-साथ स्टाफ सदस्यों की जानकारी देने में सहायक होगा। यह डिजिटल परिवर्तन महाविद्यालय को एक आधुनिक और प्रभावी शैक्षिक संस्थान बनाने में मदद करेगा।
- डॉ. विवेक सैनी, प्राचार्य, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed