{"_id":"69f8fcef70c4cd68960ceedd","slug":"student-harassment-in-hotel-fleeing-home-after-falling-out-with-family-she-reached-hisar-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म: परिजनों से नाराज होकर पहुंची हिसार, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म: परिजनों से नाराज होकर पहुंची हिसार, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Tue, 05 May 2026 01:39 AM IST
Digvijay Singh
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 05 May 2026 01:39 AM IST
सार
कुरुक्षेत्र जिले की 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ शहर के एक होटल में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। सूचना के बाद पुलिस ने पीड़ित का जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया और परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
नाबालिक के साथ दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुरुक्षेत्र जिले की 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ शहर के एक होटल में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। सूचना के बाद पुलिस ने पीड़ित का जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया और परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपी मोनू और जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता मदन लाल ने बताया कि आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग की 2 मई को परिवार वालों के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद वह नाराज होकर बस में बैठकर हिसार बस स्टैंड पहुंच गई। यहां उसे जींद जिले के गांव दनौदा का मोनू मिला। मोनू छात्रा को बहला फुसलाकर कैंप चौक स्थित एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने होटल में काम करने वाले उत्तराखंड निवासी जितेंद्र को बुला लिया। इसके बाद जितेंद्र ने भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। बाद में छात्रा किसी तरह होटल से निकली और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन