फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Strong winds stopped, day temperature reached 28.8 degrees

Hisar News: तेज हवाएं थमी, दिन का तापमान 28.8 डिग्री पहुंचा

Thu, 06 Mar 2025 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 06 Mar 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Strong winds stopped, day temperature reached 28.8 degrees
हिसार। जिले में दो दिनों से चल रही तेज हवाएं वीरवार को थम गई। इसके साथ ही दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई और यह 28.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 15 मार्च तक तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश व ओलावृष्टि के बाद तेज गति की हवाओं के चलने से दिन व रात के तापमान में काफी गिरावट आ गई थी। मगर, वीरवार को इन हवाओं की गति काफी धीमी पड़ गई। वहीं, मौसम के साफ रहने से तेज धूप भी निकली। इस वजह से 3.9 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ दिन का तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 1.9 डिग्री की वृद्धि हुई और यह 9.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 9 मार्च की रात एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। विक्षोभ के सक्रिय होने से पहले तापमान में बढ़ोतरी होगी। 10 मार्च को यह आगे निकल जाएगा। इसके साथ ही एक दिन के अंतराल के बाद 12 मार्च तक एक और विक्षोभ सक्रिय होगा और यह भी कमजोर श्रेणी का होगा। इस कारण से इसके प्रभाव से तापमान में गिरावट नहीं आएगी। हालांकि इसके बाद 15 मार्च की रात या 16 मार्च की सुबह एक विक्षोभ आएगा, जिसके असर से पंजाब से सटे जिलों में बारिश के आसार हैं। इन गतिविधियों से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed