फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   strike, electricity worker strike, strike in Hisar, Police guard Sub station, Hisar

हिसार में पुलिस व प्रशासन ने संभाले विद्युत सब स्टेशन

Wed, 29 Jun 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Wed, 29 Jun 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
strike, electricity worker strike, strike in Hisar, Police guard Sub station, Hisar
हिसार राजगढ़ रोड स्थित बिजली घर में तैनात पुलिस बल को निर्देश देते डीएसपी जयपाल सिंह - फोटो : bureau

सरकार के एस्मा लगाए जाने के बावजूद 23 सब स्टेशन के निजीकरण के विरोध में उतरे बिजली कर्मचारी मंगलवार रात 10 बजे से हड़ताल पर चले गए। कर्मचारी 30 जून तक हड़ताल पर रहेंगे वे 48 घंटे बाद बुधवार रात 10 बजे वापस काम पर लौटेंगे। उधर कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने से पहले ही प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया। शाम साढ़े छह बजे ही जिला के सभी छोटे बड़े सभी विद्युत सब स्टेशनों पर पुलिस तैनात कर दी गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट व थाना प्रभारी तथा पुलिस के आला अधिकारी सब स्टेशनों पर बार बार दौरा करते रहे। ठेके के कर्मचारियों की टीम ही मेंटेनेंस का काम करेगी। इन दो दिनों में आम जनता को बिजली को लेकर परेेेशानी भी झेलनी पड़ सकती है। हालांकि बिजली निगम के अधिकारियों का दावा है कि अगर अंधड़ नहीं आया तो कहीं भी कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। लोगों को सुचारु बिजली मिलेगी।

विज्ञापन


10 दिन से ट्रॉयल बेस पर शिकायत केंद्रों पर थी टीम
हड़ताल के चलते निजी कंपनी के कर्मचारियों को जिम्मा दिया गया है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि पिछले दस दिनों से निजी कंपनी के 160 कर्मचारी ट्रायल बेस पर शिकायत केंद्रों में लगे हुए थे। अब उन्हें ही हड़ताल के दौरान मेंटेनेंस टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


पक्के कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर
कर्मचारी नेताओं का कहना है कि केवल पक्के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। कच्चे कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वे इस दौरान कहीं भी लाइट बाधित नहीं करेंगे। जनता को परेशान करना उनका मकसद नहीं। कर्मचारी नेताओं ने दावा किया है कि करीब 300 से ज्यादा कर्मचारी सिविल, सिटी सातरोड सब डिवीजन के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता को नहीं होने देंगे परेशान
बिजली कर्मचारी नेता ज्ञानसिंह ने कहा है कि वे जनता को परेशान नहीं होने देंगे। अगर कहीं कोई फॉल्ट आता है और मेंटेनेंस टीम के पकड़ में नहीं आता तो हड़ताल में रहते हुए कर्मचारी उसे ठीक करेंगे। उन्होंने कहा कि यह फैसला पहले ही हो चुका है स्टेट लेवल की मीटिंग में कर्मचारी नेताओं ने यह चर्चा की थी।

बिजली बाधित करते दिखे तो इस नंबर पर दें सूचना
प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा है कि हड़ताल के दौरान कोई कर्मचारी बिजली आपूर्ति को बाधित करता है या ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की ड्यूटी में बाधा उत्पन्न करते है तो इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दें। प्रशासन ने नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 98124-52597 है। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ एस्मा के तहत एक्शन लिया जाएगा।


कहीं किसी तरह की हो दिक्कत तुरंत दे सूचना
राजगढ़ रोड स्थित पावर हाउस में शाम को ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुमित कुमार, डीएसपी जयपाल सिंह, एक्सईए एसएस सांगवान, एसके सिंह सहित कई अधिकारियों ने दौरा किया। मौके पर मौजूद टीम को ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं हुडा इस्टेट ऑफिसर सुमित कुमार ने कहा कि लाइट सुचारु रूप से शेडयूल के हिसाब से चालू रहनी चाहिए। अगर कहीं कोई दिक्कत आती है तो तुरंत सूचना दे। पुलिस को भी कड़े पहरे के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed