फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Strictness...Six member team formed to stop sale of Chinese Manjha

Hisar News: सख्ती...चीनी मांझे की बिक्री रोकने के लिए छह सदस्यीय टीम गठित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Strictness...Six member team formed to stop sale of Chinese Manjha
हांसी। प्रशासन ने चाइनीज मांझे पर कड़ा रुख अपनाया है। शहर में बिक रहे प्रतिबंधित चीनी मांझा की डोरी काटने के लिए एसडीएम राजेश खोथ ने तहसीलदार, नायब तहसीलदार, शहर थाना प्रभारी सहित छह अधिकारियों की टीम बनाई है। अधिकारियों को दुकानों पर निरीक्षण करने, चीनी मांझे मिलने पर दुकान को सीज करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने खुद भी बाजारों का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को चीनी मांझे की डोर के कारण बाइक सवार भजन गायक अमित घायल हो गए थे। इसके बाद एसडीएम ने सख्ती बरतने के निर्देश दिए थे। वसंत पंचमी पर्व पर शहर में हर वर्ष पतंगबाजी होती है। निरंकारी भवन के पास, बजरिया चौक, तिकोना पार्क, लाल सड़क, मुलतान कॉलोनी सहित शहर के कई क्षेत्रों में प्रतिबंधित चीनी मांझा सरेआम 300 रुपये प्रति चरखा बिक रहे हैं। अमर उजाला ने सोमवार को दुकानों पर जाकर स्थिति देखी थी। दुकानदारों ने सख्ती के कारण चीनी मांमे दुकान के बजाय घरों या अन्य सुरक्षित जगहों पर रखवाए हुए हैं।
विज्ञापन


अतिक्रमण भी हटवाया
एसडीएम राजेश खोथ ने शाम को जींद चौक, बड़सी गेट, पुराना बस स्टैंड पर निरीक्षण किया। उन्होंने सड़कों पर दुकानदारों की तरफ से किए अतिक्रमण को हटवाया। उन्होंने कहा कि चालक सड़क के बजाय पार्किंग में वाहन पार्क करें। इससे जाम से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed