फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Strictness: Entry in Mini Secretariat premises found only after checking vaccination certificate

सख्ती : वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट जांचने के बाद ही मिली लघु सचिवालय परिसर में एंट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Strictness: Entry in Mini Secretariat premises found only after checking vaccination certificate
हिसार। कोरोनारोधी वैक्सीन की दूसरी डोज का सर्टिफिकेट जांचे बिना किसी को सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश नहीं दिया जा रहा। सोमवार को लघु सचिवालय के गेट पर पहले दिन लोगों को कुछ देर के लिए लाइन में खड़ा रहना पड़ा। मीटिंग के लिए पहुंचे सांसद बृजेंद्र, बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग को भी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाए बिना लघु सचिवालय परिसर में प्रवेश नहीं मिला।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर के संभावित खतरे को टालने के लिए सोमवार से सरकारी कार्यालयों में सर्टिफिकेट जांचने के बाद ही प्रवेश दिया गया। लघु सचिवालय के सभी वैकल्पिक गेट बंद करा दिए गए। सुबह 9 बजे से ही गेट पर तैनात पुलिस कर्मी कोरोना की दोनों डोज लगे होने का प्रमाण पत्र जांच कर रहे थे। सांसद बृजेंद्र व विधायक जोगीराम ने मोबाइल में अपने प्रमाण पत्र की डिजिटल प्रति दिखाई।
विज्ञापन

प्रिंटर-कंप्यूटर गेट पर उपलब्ध कराने की मांग
लघु सचिवालय गेट पर रोके गए लोगों ने बताया कि उन्होंने टीकाकरण कराया है। उनके पास एंड्रायड मोबाइल फोन नहीं है। जिस कारण उनके पास सर्टिफिकेट नहीं दिखा पा रहे। लघु सचिवालय के गेट पर कंप्यूटर प्रिंटर होने चाहिए। जहां आधार नंबर बताकर सर्टिफिकेट निकाले जाने की सुविधा होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डे, रेलवे स्टेशन पर नहीं जांचे...
बस अड्डा, रेलवे स्टेशन पर सर्टिफिकेट जांचने की कोई व्यवस्था नहीं थी। सामान्य दिनों की तरह से यहां यात्रा होती रही। अदालत परिसर में भी सर्टिफिकेट जांचने की कोई व्यवस्था नहीं रही। नागरिक अस्पताल में भी प्रमाण पत्र नहीं जांचे जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed