{"_id":"698792b4350f6dbf2a0d15ad","slug":"storm-water-line-will-be-repaired-at-the-new-vegetable-market-at-a-cost-of-rs-68-lakh-hisar-news-c-21-hsr1020-806860-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नई सब्जी मंडी में 68 लाख से स्टॉर्म वॉटर लाइन होगी दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नई सब्जी मंडी में 68 लाख से स्टॉर्म वॉटर लाइन होगी दुरुस्त
Sun, 08 Feb 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
हांसी। नई सब्जी मंडी परिसर में 68 लाख रुपये की लागत से स्टॉर्म वॉटर लाइन की मरम्मत की जाएगी। स्टॉर्म वाटर लाइन से मंडी में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। इस महत्वपूर्ण विकास कार्य का निर्माण हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की तरफ से किया जाएगा जिसे पांच माह के भीतर पूरा किया जाएगा।
विधायक विनोद भयाना ने इस योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नई सब्जी मंडी हांसी क्षेत्र के किसानों, आढ़तियों एवं व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर आते हैं। स्टॉर्म वॉटर लाइन के सुदृढ़ होने से बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या पूरी तरह समाप्त होगी और मंडी परिसर में व्यापारिक गतिविधियां और अधिक सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था होने होने से मंडी परिसर स्वच्छ और सुव्यवस्थित रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि मानते हुए कृषि से जुड़े बुनियादी ढांचे को लगातार मजबूत कर रही है और यह कार्य उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विधायक ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश दिए कि विकास कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। निर्माण अवधि के दौरान मंडी में आने वाले किसानों, व्यापारियों और आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
इस मौके पर मार्केट कमेटी अध्यक्ष दिनेश धवन, उपाध्यक्ष सुरजीत गुज्जर, ब्लॉक समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष यादव, सब्जी मंडी एसोसिएशन प्रधान अनिल चावला आदि उपस्थित रहे।