फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Stopped the government bus and beat up the passenger, snatched cash and silver chain

सरकारी बस को रूकवा कर यात्री से मारपीट कर नकदी और चांदी की चेन छीनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Stopped the government bus and beat up the passenger, snatched cash and silver chain
हिसार। न्योली कलां गांव के पास रेलवे फाटक के नजदीक एक गाड़ी में सवार कुछ युवकों ने सरकारी बस को रुकवाकर उसमें यात्रा कर रहे मल्लापुर निवासी मुकेश और उसके साथियों के साथ मारपीट की। मुुकेश की चांदी की चेन और 400 रुपये की नकदी छीन ली। हमला करने वालों ने जातिसूचक गालियां दी। सदर थाना पुलिस ने तीन नामजद समेत 19 पर मारपीट, छीना झपटी और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में मल्लापुर निवासी मुकेश ने बताया कि वह 30 मई शाम को सुखबीर, हरीश और मंजीत के साथ बस में सवार होकर गांव की तरफ आ रहा था। जब बस न्योली कलां फाटक के पास पहुंची तो गाड़ी में सवार अमित, परमजीत, धीरज और अन्य ने बस को रुकवा लिया। गाड़ी से उतर कर सभी बस के अंदर आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान गले में पहनी हुई तीन तोले चांदी की चेन और जेब में रखी 400 रुपये की नकदी निकाल ली। मारपीट के दौरान जातिसूचक गालियां भी दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई विनोद ने बताया कि मुकेश की शिकायत पर तीन नामजद समेत 19 पर केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed