फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Stone-pelting between two groups in Bharat Nagar; incident recorded on CCTV.

Hisar News: भारत नगर में दो पक्षों में पत्थरबाजी, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Stone-pelting between two groups in Bharat Nagar; incident recorded on CCTV.
सीसीटीवी फुटेज में पत्थरबारी करते हुए युवक।
हिसार। भारत नगर में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी हुई। घटना में एक युवक के सिर में चोट लगी है। दिनदहाड़े हुई पत्थरबाजी से इलाके में दहशत फैल गई और लोग घरों में बंद हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दोनों पक्षों के बीच पहले भी झगड़े और पत्थरबाजी हो चुकी है तथा प्राथमिकी भी दर्ज हुई है। नई सब्जी मंडी चौकी के जांच अधिकारी जगतार सिंह ने बताया कि मौके की छानबीन की जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

भारत नगर निवासी पवन ने बताया कि वह सुबह करीब 11:30 बजे डेयरी से घर लौट रहा था। आरोप है कि 5-6 युवकों ने उसे रोककर मारपीट की और रुपये छीन लिए। इसके बाद वह घर पहुंचा तो परिवार के लोग एकत्रित हो गए। पवन के अनुसार, इसके बाद आरोपी घर की छत पर चढ़ गए और पत्थरबाजी करने लगे। इस दौरान मोनू के पत्थर लगने से वह घायल हो गया। उसके सिर में चोट आई है। पवन ने आरोप लगाया कि रक्षाबंधन वाले दिन भी आरोपियों ने पत्थरबाजी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि उनके दो लड़कों को रोककर जातिसूचक गालियां दी गईं। उनका कहना है कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है।
एरिया में फैली दहशत
दिनदहाड़े पत्थरबाजी की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पत्थरबाजी के दौरान आसपास के लोग घरों में बंद हो गए। हालात यह रहे कि घटना के बाद पूरी गली में ईंट और पत्थरों का ढेर लग गया।

घर पर की पत्थरबाजी
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार 10-12 लड़के गली में एकत्रित होते हैं और एक घर पर पत्थरबाजी शुरू कर देते हैं। इस दौरान घर की छत से भी उनकी ओर पत्थर फेंके जाते हैं। कुछ देर तक दोनों तरफ से पत्थरबाजी जारी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed