फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   STF, SIT, Crime Branch all failed...now help sought from public, reward of Rs 2 lakh to anyone giving information about Harshita

Hisar News: एसटीएफ, एसआईटी, क्राइम ब्रांच सब फेल...अब जनता से मांगी मदद, हर्षिता की सूचना देने वाले को दो लाख इनाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
STF, SIT, Crime Branch all failed...now help sought from public, reward of Rs 2 lakh to anyone giving information about Harshita
हिसार। करीब साढ़े चार महीने पहले लापता बिटिया को तलाशने के पुलिस की ओर से किए गए सारे प्रयास विफल साबित हुए हैं। एसटीएफ, एसआईटी और क्राइम ब्रांच भी हर्षिता का पता नहीं लगा सकी। हारकर, अब जनता से मदद मांगी है। एसपी ने हर्षिता की सूचना देने वाले को दो लाख का इनाम देने की घोषणा की है। साथ ही, उसके पोस्टर भी सार्वजनिक स्थलों पर लगवाए हैं। 29 सितंबर को ऑटो में बैठकर जाती हर्षिता का वीडियो भी साझा किया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हर्षिता 29 सितंबर 2024 से घर से लापता है। उसे तलाशने के लिए पुलिस ने पोस्टर चिपकाने के अलावा कई जगह के सीसीटीवी भी खंगाले। हर्षिता जहां काम करती थी, वहां के कर्मचारियों व परिजनों में दादी, बुआ आदि से भी संपर्क किया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बिटिया को पाने की हसरत लिए सुनील सोनी अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ तीन बार लघु सचिवालय के बाहर धरने पर भी बैठे। 9 जनवरी को मुख्यमंत्री नायब सैनी के आदेश पर एसआईटी भी गठित की गई। इसके बाद मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया, पर नतीजा शून्य ही रहा। कोई उम्मीद न दिखने पर सुनील ने परिवार समेत चंडीगढ़ कूच का फैसला किया। 10 फरवरी से सुनील चंडीगढ़ की ओर पैदल जा रहे हैं। दो मासूम बच्चे भी साथ में हैं। सुनील का कहना है कि वह पहले अंबाला में परिवहन मंत्री अनिल विज से गुहार लगाएंगे फिर चंडीगढ़ जाकर सीएम से इंसाफ मांगेंगे।
विज्ञापन




दादी का आरोप-हर्षिता को पीटते थे बेटा-बहू



हिसार। हिसार के बारह क्वार्टर एरिया में रहने वाली हर्षिता की दादी ने आरोप लगाकर अपने-बेटे और बहू को ही कटघरे में खड़ा किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में हर्षिता की दादी ने कहा कि सुनील व रागनी उसे पीटते थे। उसकी पढ़ाई छुड़वा कर काम पर लगा दिया था। मुझे भी घर से निकाल दिया। दोनों हर्षिता को पूरा खाना भी नहीं देते थे। मैं सुनील को रोकती तो मुझे दिखाकर उसके चेहरे को नोंचते थे। रागनी, हर्षिता की सौतेली मां है। इसलिए उसके साथ भेदभाव करती थी। हर्षिता को थायराइड की समस्या थी। समय पर खाना नहीं मिलने पर उसे चक्कर आते थे। इससे पहले भी वह घर छोड़कर चली गई थी। मगर बाद में लौट आई। जिस दिन हर्षिता घर छोड़कर गई उसे काफी पीटा गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन




सुनील बोला-पुलिस ने दबाव डालकर दिलवाया बयान

सुनील सोनी ने कहा, यह सही है कि पत्नी व मां की बनती नहीं थी। घर में अक्सर विवाद होता था। अब मां हमारे साथ नहीं रहतीं। पुलिस ने दबाव डालकर उनसे ऐसे बयान दिलवाए हैं। बच्चों की गलती हो तो कौन पिता नहीं डांटता। पुलिस प्रशासन अपनी नाकामी छिपाने का प्रयास कर रहा है।



--



एसपी बोले-काफी प्रयास किए

पुलिस पूरी गंभीरता से किशोरी को तलाश चुकी है। आम लोगों से भी अपील की है कि वे पुलिस को जानकारी दें। किशोरी के बारे में सही सूचना देने वाले को पुलिस की तरफ से दो लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।


- शशांक कुमार सावन, पुलिस अधीक्षक हिसार



------



इन नंबर पर दें सूचना......



क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर 94160 - 82900

हिसार सीआईए इंचार्ज 88140-11316



थाना प्रबंधक आजाद नगर हिसार 88140- 11311



हिसार पुलिस कंट्रोल रूम 01662237150, 88140- 57100, 88140- 58100 ,डायल 112



बॉक्स

दंपती को पुलिस ने जींद में घुसने से रोका, अफसरों से बहसबाजी



हिसार। पांच दिन से पैदल चल रहे दंपती को पुलिस ने शुक्रवार को जींद में घुसने से पहले ही रोक लिया। हिसार सीमा पर काफी देर तक पुलिस व दंपती में बहसबाजी हुई। हिसार से कांग्रेस नेता छत्रपाल सोनी भी समर्थकों संग पहुंचे। उकलाना थाने के एसएचओ व डीएसपी से लोगों ने रोकने पर सवाल किए। इस बीच छत्रपाल सोनी को हार्ट अटैक आ जाने से सुनील वहीं रुक गए। लोगों ने सूरेवाला चौक पर ही उनके लिए टेंट लगा दिया। सुनील सोनी ने कहा, वह शनिवार सुबह 10 बजे कूच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed