फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   State's first Ayurveda hospital will be ready by July 2022

प्रदेश का पहला आयुर्वेद अस्पताल जुलाई 2022 तक बनकर होगा तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
State's first Ayurveda hospital will be ready by July 2022
हिसार-मय्यड़ में निर्माणाधीन आयुर्वेद अस्पताल भवन - फोटो : Hisar
हिसार। प्रदेश का पहला आयुष अस्पताल अगले साल जुलाई माह तक तैयार हो जाएगा। हरियाणा आयुष विभाग इस अस्पताल को प्रदेश भर में मॉडल अस्पताल के तौर पर प्रस्तुत करेगा। आयुष अस्पताल का 70 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। दो मंजिला बनने वाले इस अस्पताल भवन में 12 ओपीडी कक्ष होंगे।
विज्ञापन

आयुष अस्पताल में आयुर्वेद, होम्योपैथिक, यूनानी, योग, पंचकर्म पद्धति से रोगियों का इलाज किया जाएगा। अस्पताल के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने नेशनल आयुष मिशन योजना के अंतर्गत 675 लाख रुपये का बजट मंजूर किया था। इसमें 60 प्रतिशत केंद्र, 40 प्रतिशत राज्य सरकार की ओर से दिया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल के निर्माण पर खर्च होंगे 185.18 लाख रुपये
गांव मय्यड़ में बनाए जा रहे अस्पताल के लिए मय्यड़ की ग्राम पंचायत राज्य सरकार को 120 कनाल की जमीन के 30 सालों के लिए लीज पर दी है। अस्पताल भवन निर्माण पर 185.18 लाख रुपये खर्च आने की संभावना है। 410.18 लाख अधिक बजट को स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, जनानी, पंचकर्म , नेचुरोपैथी और योगा के माध्यम से विभिन्न गैर संक्रामक रोगों का इलाज किया जा सकेगा। मधुमेह, रक्तचाप, मोटापा, थायराइड, हारर्मोन से संबंधित रोगों का इलाज किया जाएगा। अस्पताल में कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले रोगियों का भी इलाज होगा। अस्पताल में एक योगा हॉल भी बनेगा। रोगियों का इलाज योगा से भी किया जा सकेगा। परिसर में एक हर्बल गार्डन विकसित करने की योजना भी है। जहां पर 70 किस्म के औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। इनका इस्तेमाल दवाइयां बनाने के लिए किया जाएगा। आयुष अस्पताल में गंभीर बीमारियों का इलाज हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई 2022 तक अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा। दो मंजिला भवन का करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इस अस्पताल भवन में आयुर्वेद के साथ-साथ होम्योपैथिक, यूनानी, पंचकर्म, नैचुरोपैथी सहित अन्य पद्धतियों से उपचार किया जाएगा। - डॉ. धर्मपाल पूनिया, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed