{"_id":"640e1b4803fab3650f02ab84","slug":"state-government-is-promoting-organic-farming-chief-minister-hisar-news-c-21-hsr1005-78170-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार जैविक खेती को दे रही है बढ़ावा : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार जैविक खेती को दे रही है बढ़ावा : मुख्यमंत्री
विज्ञापन
हिसार कृषि विकास मेले में ट्रैक्टर की सवारी करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय कृषि विकास मेले का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि सरकार धान की फसल के तहत क्षेत्रफल को कम करके कम पानी में उगाई जाने वाली फसलें जैसे मक्का, तिलहन, मूंग, बाजरा के तहत क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए किसानों को जागरूक कर रही है। सरकार खेती में रासायनिक कीटनाशक, खरपतवार नाशक दवाइयों का अंधाधुंध प्रयोग को रोकने के लिए प्राकृतिक खेती व जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है, जिससे एक ओर फसल उत्पादन बढ़ेगा वहीं दूसरी ओर मृदा की उर्वरा शक्ति भी बढ़ेगी।
जल संकट की समस्या से निजात पाने के लिए सरकार उपस्थित कुंओं के जीर्णोद्धार हेतु नई योजना तैयार की है। उन्होंने किसानों को नवाचार अपनाते हुए कृषि के साथ-साथ अन्य उद्यम जैसे मशरूम, मधुमक्खी पालन, फूलों की खेती, बागवानी, सब्जी उत्पादन,चारा फसल, पशुपालन, मुर्गी-पालन व मत्सय पालन को शामिल करके कृषि में जोखिम को कम करने व लाभदायक व्यवसाय बनाने की सलाह दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एचएयू के कुलपति प्रो. बी.आर काम्बोज ने की।
इन किसानों का निकाला ड्रा
कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्यमंत्री ने इनामी ड्रा भी निकाले। बंपर पुरस्कार के रूप में 55 एचपी का साढे़ 8 लाख की कीमत का ट्रैक्टर हिसार के ढंढेरी गांव निवासी किसान दिनेश को मिला। पॉवर वीडर का इनाम हिसार के नियाणा गांव के किसान जोगिंदर सिंह को मिला। सुपर सीडर का इनाम गांव फरीदाबाद के डीग गांव के किसान अजीत सिंह को मिला। 20 एचपी छोटे ट्रैक्टर का इनाम फतेहाबाद जिले के गांव हड़ोली के किसान जोगीराम को मिला।
विज्ञापन
45 प्रतिशत जनसंख्या कृषि पर निर्भर
- मेले में किसानों को जानकारी मिली कि पहले जनसंख्या का 70 से 80 फीसदी हिस्सा कृषि पर निर्भर था, लेकिन वर्तमान समय में यह फीसद घटकर 45 तक पहुंच गया है। इसका मतलब है कि हरियाणा सरकार कृषि के साथ-साथ सेवा, चिकित्सा, शिक्षा, सेना सहित अन्य क्षेत्रों पर समान रूप से ध्यान दे रही है।
ये बोले कृषि मंत्री
- कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि सरकार युवाओं को कृषि क्षेत्र में ट्रेनिंग देकर उद्यमशीलता का गुण विकसित करने का प्रयास कर रही है। किसान अपनी फसलों का विभिन्न ब्योरा मेरी फसल मेरा ब्योरा नामक पोर्टल पर अपलोड करवाकर उनकी जरूरतों के अनुसार योजनाएं तैयार कर रही है। उन्होंने बताया कि बेसहारा पशुओं की बढ़ती संख्या के लिए सरकार ने करीब 400 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया है। उन्होंने किसानों के हित में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों की जानकारी दी।
ये बोले वीसी
- विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज ने बताया कि युवा किसानों को स्वरोजगार शुरू करने में मदद करने के लिए एग्री-बिजनेस इक्यूबेशन सेंटर के माध्यम से उनको तकनीकी ज्ञान व उद्यमशीलता की ट्रेनिंग दी जा रही है। वर्ष 2023 को मोटे अनाजों के वर्ष के तौर पर मनाया जा रहा है। विश्वविद्यालय ने हाल ही में बाजरे, ज्वार की नई-नई किस्में विकसित की है व अन्य मोटा अनाज वाली फसलों पर भी शोध कार्य चल रहा है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, नगर निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता नगर निगम मेयर गौतम सरदाना, बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग, हांसी के विधायक विनोद भ्याणा, नारनौंद के विधायक रामकुमार गौतम, रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा आदि मौजूद रहे।