{"_id":"682101228d78b81c0e0366fc","slug":"state-championship-in-limbo-due-to-non-conduct-of-elections-of-basketball-association-hisar-news-c-21-hsr1005-623850-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बास्केटबाल एसोसिएशन के चुनाव नहीं होने से लटकी स्टेट चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बास्केटबाल एसोसिएशन के चुनाव नहीं होने से लटकी स्टेट चैंपियनशिप
Mon, 12 May 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 12 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
हिसार। बास्केटबाल स्टेट एसोसिएशन के चुनावों में देरी का खामियाजा अब खिलाड़ियों को भुगतना पड़ रहा है।
वर्ष 2022 के बाद से स्टेट चैंपियनशिप नहीं हो पाई है, जिसके कारण खिलाड़ियों को न तो खेलने का अवसर मिल रहा है और न ही उनका ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बन पा रहा है। इसके अलावा, खिलाड़ियों को ट्रायल के आधार पर नेशनल चैंपियनशिप में भेजा जा रहा है, जिससे उनके प्रदर्शन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। खिलाड़ियों ने स्टेट चैंपियनशिप की मांग की है।
जिला बास्केटबाल एसोसिएशन के सचिव अजय श्योराण ने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में चुनाव गलत तरीके से करवाए गए थे और सदस्यता में भी गड़बड़ी की गई थी। उन्होंने इस मामले को जिला रजिस्ट्रार से लेकर हाई कोर्ट तक उठाया। आखिरकार, 7 सितंबर 2024 को हाई कोर्ट ने निर्णय दिया कि चुनाव गलत तरीके से हुए थे और रजिस्ट्रार को चुनाव सही ढंग से करवाने की जिम्मेदारी सौंपी।
हालांकि, 10 जनवरी 2025 को चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद 30 जनवरी को चुनाव पर रोक लगा दी गई, जो 8 फरवरी को होने थे।