फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Stamp vender hisar, interview hisar, hisar

स्टांप वेंडर के 30 लाइसेंस के लिए फाइनल इंटरव्यू आज

Wed, 11 Jan 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Wed, 11 Jan 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
स्टांप वेंडर के लिए आवेदन करने वालों का बुधवार को फाइनल इंटरव्यू होगा। शॉर्ट लिस्ट किए गए 90 आवेदकों को इंटरव्यू के लिए मोबाइल से मैसेज किए गए हैं। तीन सदस्यीय कमेटी सुबह 11 बजे से इंटरव्यू लेना शुरू करेगी।
विज्ञापन

स्टांप वेंडर की हिसार एसडीएम एरिया के 25 तथा बरवाला के 5 पदों के लिए करीब दो माह पहले आवेदन मांगे गए थे। इसके अलावा हांसी, नारनौंद, बास के लिए 20 आवेेदन मांगे गए थे। इन पदों के लिए सैकड़ों की संख्या में आवेदन आए। प्रशासन ने स्टांप वेंडर लाइसेंस जारी करने के लिए शॉर्ट लिस्ट किया, जिसमें एजुकेशन के 80 तथा इंटरव्यू के 20 अंक रखे गए थे। इस प्रक्रिया के आधार पर कुल संख्या से तीन गुना आवेदकों की सूची तैयार की गई है। हिसार व बरवाला के 30 पदों के लिए बुधवार को साक्षात्कार होंगे। सुबह 11 बजे लघु सचिवालय के मिनी मीटिंग रूम में यह इंटरव्यू लिए जाएंगे। जिला स्तरीय कमेटी इंटरव्यू लेगी। तीन सदस्यीय कमेटी में जिला राजस्व अधिकारी ब्रह्मजीत अहलावत, सीटीएम सरजीत नैन तथा हुडा ईओ सुमित कुमार को शामिल किया गया है। सभी 90 आवेदकों को प्रशासन की ओर से मोबाइल से मैसेज किए गए हैं। आवेदकों को कॉल करके भी जानकारी दी गई है। जिला राजस्व अधिकारी ब्रह्मजीत अहलावत ने कहा कि योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा। चयन प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी बनाते हुए दोहरे स्तर पर चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed