फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   SSC exam jhajhar, jhajhar

31 परीक्षा केंद्रों पर 7 हजार विद्यार्थियों ने दी लिपिक परीक्षा

Mon, 14 Nov 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Mon, 14 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
SSC exam jhajhar, jhajhar
exam - फोटो : Bureau

हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग की ओर से रविवार को शहर में लिपिक पद के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले में 7 हजार परीक्षार्थियों के लिए 31 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया गया। पहले चरण में सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तक व दूसरे चरण में 3 बजे से 4.30 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया गया। एचएसएससी के अधिकारियों के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक आयोजित की गई।

विज्ञापन


गुरुनानक स्कूल के बाहर नहीं रह पाई धारा 144 लागू
लिपिक परीक्षा में उपायुक्त की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू गई थी। धारा 144 के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर 200 मीटर की परिधि में पांच व इनसे अधिक आदमियों के एकत्रित होने पर पाबंदी लगाई गई थी। लेकिन गुरुनानक स्कूल के पास बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच होने के कारण धारा 144 लागू नहीं रह पाई। क्योंकि 500 व 1000 रुपये के नोटों को बदलने के लिए रविवार को भी बैंक खुले रखे गए थे। तथा बैंक के बाहर नोट बदलने के लिए लोगों की भारी भीड़ रही। जिस कारण मजबूरी में सही, लेकिन धारा 144 का उल्लंघन हुआ।
विज्ञापन


विवाहिताओं के मंगलसूत्र भी उतरवाए
सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों की प्रवेश के दौरान चेकिंग की गई, जिसमें पर्स, बेल्ट, मंगलसूत्र, रुमाल आदि सभी प्रवेश के दौरान ही उतरवा दिए गए। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के अंदर व बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहे। वहीं इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर भी परीक्षा में पाबंदी लगाई गई थी। केलकुलेटर, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक वॉच आदि सभी प्रकार के सामान पर परीक्षा केंद्रों में प्रवेश पर पाबंदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ फ्लाइंग दस्तों ने किया परीक्षा केंद्रों का दौरा
लिपिक परीक्षा में एचएसएससी, जिला शिक्षा विभाग व शहर प्रशासन की ओर से 8 फ्लाइंग टीमें लगाई गई थी, जिन्होंने परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।

रविवार को 13 जिलों में आयोजित की गई परीक्षा
हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग की ओर से रविवार को प्रदेश के 13 जिलों में परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रत्येक जिले में 7 हजार परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई। इसके बाद 20, 27 नवंबर व 4 व 11 दिसंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी।



जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं मिली है। अगली परीक्षा का आयोजन 20 नवंबर को होगा।
- बंसीलाल, पीए, एचएसएससी, पंचकूला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed