फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Srishti School team became winner in volleyball

Hisar News: वॉलीबाल में सृष्टि स्कूल की टीम बनी विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Srishti School team became winner in volleyball
नारनौंद के सृ​ष्टि स्कूल में खंड स्तरीय विजेता टीम को सम्मानित करते कोच व अन्य ।
नारनौंद। खंड स्तरीय सीएम कप खेल प्रतियोगिता में सृष्टि स्कूल मोठ के खिलाड़ियों ने कबड्डी, वालीबाल, हैंडबॉल खो-खो, फुटबॉल और बास्केटबॉल में पदक जीते। लड़कों में कबड्डी में नारनौंद की टीम ने प्रथम व सृष्टि स्कूल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वालीबाल में सृष्टि स्कूल की टीम प्रथम रही। खो-खो में भी लड़कियों में सृष्टि स्कूल की टीम प्रथम रही। बास्केटबाल में लड़कों व लड़कियों में मोठ की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक अनूप लोहान ने बताया की सीएम कप के लिए उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम आने वाली टीम को 2 लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 1 लाख 50 हजार रुपये व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 1 लाख रुपये नकद इनाम, ट्रॉफी, खेल प्रमाण पत्र व मैडल प्रदान किए जाएंगे। यह प्रतियोगिता पहले खंड स्तर पर, फिर जिला स्तर पर, उसके बाद जोन स्तर पर तथा राज्य स्तर पर करवाई जाएगी। इस अवसर पर आज सृष्टि स्कूल के प्रिंसिपल घनश्याम व सभी खेलों के कोच सरवन मालिक, रमेश दलाल, रोहताश, कर्मबीर, बलजीत, सतपाल दलाल, सुरेंदर, प्रदीप, सुभाष लोहान, गगनदीप व सभी खिलाड़ियों के साथ आए हुए कोच के आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed