फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sports players selected for nursery will get dosage amount

खेल नर्सरी के लिए चयनित खिलाड़ियों को मिलेगी खुराक राशि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sports players selected for nursery will get dosage amount
हिसार। खेल विभाग की ओर से सोमवार से नर्सरी में खिलाड़ियों के चयन को लेकर ट्रायल शुरू हुए। विभिन्न खेलों के ट्रायल में करीब 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बास्केटबाल, हैंडबाल, कुश्ती, जिमनास्टिक, वेट लिफ्टिंग, वालीबाल, वुशु और कबड्डी के ट्रायल लिए गए। मंगलवार को एथलेटिक और बॉक्सिंग के ट्रायल भी शुरू होंगे। वहीं 15 दिसंबर तक चलने वाले ट्रायल लेने के बाद खिलाड़ियों की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उसके बाद रिपोर्ट को पंचकूला मुख्यालय भेजा जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को खुराक राशि मिलेगी।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी कृष्ण कुमार बेनीवाल का कहना है कि नर्सरी के लिए फ्रेशर के अलावा वर्तमान में महाबीर स्टेडियम में खेल रहे खिलाड़ी ट्रायल दे सकते हैं। 8 से 14 और 15 से 19 आयु वर्ग में खिलाड़ी ट्रायल दे सकते हैं। नर्सरी के लिए चयनित खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1500 और 2000 रुपये खुराक की राशि दी जाएगी, जोकि खिलाड़ियों के बैंक खाते में आएगी। उन्होंने कहा कि फ्रेशर खिलाड़ियों का नर्सरी में चयन प्रतिभा के आधार पर किया जाएगा। वहीं वर्तमान में खेल रहे खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। खिलाड़ियों की उपलब्धियों के भी नंबर जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

नर्सरी में 25 खिलाड़ियों का होना जरूरी
नर्सरी चलाने के लिए 25 खिलाड़ियों का होना जरूरी हैं। चाहे वह एकल गेम हो या फिर टीम गेम। यदि कोई कोच खिलाड़ी नहीं जुटा सका तो वह नर्सरी नहीं चला सकेगा। नर्सरी में खिलाड़ियों के चयन को लेकर कोच को सभी हिदायतें बताई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल उपलब्धियों के इतने जुड़ेंगे नंबर
जिले में प्रथम रहे खिलाड़ी का 1 नंबर, स्टेट में पार्टिसिपेट के 2 और मेडल के तीन नंबर जोड़े जाएंगे। इस प्रकार नेशनल पार्टिसिपेट खिलाड़ी के 4 और मेडल के 5 नंबर जुडे़ंगे। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी, जूनियर नेशनल और सीनियर नेशनल में पार्टिसिपेट के 6 नंबर जुडे़ंगे। वहीं मेडल वाले खिलाड़ी के 7 नंबर जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed