{"_id":"635aeab5f6a8fe57fb24f63b","slug":"sports-minister-left-press-conference-on-the-question-of-stadium-in-the-village-of-wrestler-bajrang-punia","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: पहलवान बजरंग पूनिया के गांव में स्टेडियम के सवाल पर खेल मंत्री ने छोड़ी प्रेस कांफ्रेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: पहलवान बजरंग पूनिया के गांव में स्टेडियम के सवाल पर खेल मंत्री ने छोड़ी प्रेस कांफ्रेंस
Fri, 28 Oct 2022 02:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 28 Oct 2022 02:02 AM IST
सार
मंत्री बोले हम कहां बैठे हैं भाई, इसके बाद उन्होंने मुंह दूसरी ओर घुमा लिया। मीडिया कर्मी ने कहा कि आप खेल मंत्री हैं, आपसे खेल के बारे में सवाल नहीं पूछें तो किससे पूछें?
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत करते खेल मंत्री संदीप सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया के गांव खुडण में स्टेडियम के सवाल का जवाब देने के बजाय प्रदेश के खेल मंत्री संदीप सिंह प्रेस कांफ्रेंस छोड़कर चले गए। इससे पहले पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा भी राम रहीम के सवाल पर भड़क चुके हैं।
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में खेल मंत्री संदीप सिंह भाजपा की उपलब्धियां गिना रहे थे। उन्होंने हरियाणा सरकार की खेल नीति को उत्तम बताया। खेल स्टेडियम बनवाने के आंकड़े गिनाए। इसी बीच एक मीडिया कर्मी ने बजरंग पूनिया के गांव खुडण को लेकर सवाल पूछना चाहा तो मंत्री ने बीच में ही रोक दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Haryana: जर्मनी की कंपनी के नए हेलिकॉप्टर में जल्द उड़ान भरेगी सरकार,105 करोड़ में आएगा 9 सीट वाला हेलिकॉप्टर
विज्ञापन
मंत्री बोले हम कहां बैठे हैं भाई, इसके बाद उन्होंने मुंह दूसरी ओर घुमा लिया। जब मीडिया कर्मी ने कहा कि आप खेल मंत्री हैं, आपसे खेल के बारे में सवाल नहीं पूछें तो किससे पूछें? आप सवाल छोड़कर भाग रहे हैं। इतना सुनने के बाद खेल मंत्री प्रेस कांफ्रेंस छोड़कर चले गए।