फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   sports

हिसार टाइगर्स और हिसार पैंथर ने मैच जीता

Wed, 17 Jul 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
sports
एस्ट्रोटर्फ मैदान पर एक मुकाबले में भिड़ती खिलाड़ी। - फोटो : Hisar
एस्ट्रोटर्फ पर चल रही फर्स्ट हिसार हॉकी सीरिज में मंगलवार को दो मैच खेले गए। हिसार वारियर्स और हिसार टाइगर्स के बीच हुए पहले मैच में हिसार टाइगर्स ने 2-1 से जीत हासिल की। हिसार टाइगर्स की ओर से किरण ने 11वें मिनट में पहला गोल किया। 19वें मिनट में हिसार वारियर्स की तरफ से संतोष ने एक गोल किया। उसके बाद दूसरे हॉफ के 15वें मिनट में कृति ने एक गोल दाग कर हिसार टाइगर्स को जीत दिलाई।
विज्ञापन

दूूूसरा मैच हिसार दबंग्स और हिसार पैंथर के बीच खेला गया। इस मैच में हिसार पैंथर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4-2 से जीत हासिल की। मैच में 9वें, 19वें, 35वें और 60वें मिनट में मोनिका सिहाग, मनीषा, व नीलम ने गोल किए, जबकि दबंग्स की ओर से पिंकी ने गोल किया। मैच में मंगलवार को मुख्यातिथि के रूप में वेद सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्रिंसिपल सुखबीर सिंह श्योराण ने शिरकत कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर कर्मपाल, तरुण गोयल, दिनेश नागपाल, कोच हरभजन सिंह, साई इंचार्ज प्रोमिला शर्मा, विजेंद्र सहारण, रूचिक मलिक, विजय, दिलबाग, सुनील मलिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed