फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sports activities mandatory for first year students of GJU

Hisar News: जीजेयू के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए खेल गतिविधियां अनिवार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Sports activities mandatory for first year students of GJU
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) ने स्नातक के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए खेल गतिविधियों में भाग लेना अनिवार्य कर दिया है। यह पहल छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। सभी प्रथम वर्ष के छात्र अपने पहले और दूसरे सेमेस्टर में हर सप्ताह दो घंटे खेल गतिविधियों में भाग लेंगे। इसको लेकर विवि ने पंजीकरण के लिए पोर्टल भी ओपन किया हुआ है। इस पर 30 जनवरी तक विद्यार्थी अपना पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए विवि प्रशासन ने पूरी डिटेल विवि की साइट पर डाली है।
विज्ञापन

विवि प्रशासन का कहना है कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों को बढ़वा देने के लिए ये पहल की गई है। इसमें विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार खेलों में भाग ले सकते हैं। यह कार्यक्रम छात्रों को न केवल शारीरिक फिटनेस प्रदान करेगा, बल्कि टीम भावना और नेतृत्व कौशल भी विकसित करेगा। विवि की तरफ से एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, शूटिंग और वालीबॉल जैसे खेल शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षकों की होगी निगरानी
खेल गतिविधियों का संचालन और मार्गदर्शन विश्वविद्यालय के योग्य शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक, खेल प्रशिक्षक और फिटनेस विशेषज्ञ करेंगे। इन प्रशिक्षकों की देखरेख में विद्यार्थी अपनी खेल दक्षताओं को सुधारने के साथ-साथ अपनी फिटनेस पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया और अंतिम तिथि
सभी विद्यार्थियों को 30 जनवरी तक विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल student.gjuonline.ac.in पर जाकर खेल गतिविधियों के लिए पंजीकरण करना आवश्यक है। अगर कोई विद्यार्थी पंजीकरण नहीं करता है, तो यह विश्वविद्यालय के नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। खेलों में भाग लेने वाले छात्रों को उनकी उपस्थिति और प्रदर्शन के आधार पर ग्रेडिंग दी जाएगी।

इसके आधार पर छात्रों को निम्न ग्रेड दिए जाएंगे
50 से कम अंक आने पर विद्यार्थी का प्रदर्शन असंतोषजनक माना जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी को फिर से खेल गतिविधियों में भाग लेना होगा और कम से कम सी ग्रेड अनिवार्य रूप से प्राप्त करना होगा।

50-60 अंक आने पर विद्यार्थियों को सी ग्रेड दिया जाएगा।
60-75 अंक आने पर विद्यार्थियों को बी ग्रेड दिया जाएगा।
75 और अधिक अंक आने पर ए ग्रेड मिलेगा।
विद्यार्थियों के लिए समाप्ति परीक्षा में बैठने के लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति आवश्यक है। यह परीक्षा प्रत्येक सेमेस्टर के अंत में आयोजित की जाएगी।
---------------------------


यूजी कोर्सों के सभी विद्यार्थियों को प्रति सप्ताह 2 घंटे खेलों में अनिवार्य रूप से भाग लेना होगा। इसके लिए सभी विभागों को पत्र जारी किया गया है। पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि 30 जनवरी हैं। - प्रो. मनीष कुमार, डीन स्पोर्ट्स, जीजेयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed