फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Speeding havoc in Hisar, Bullet bike collides with pillar near Camp Chowk, two including HAU student killed

हिसार में तेज रफ्तार का कहर: कैंप चौक के पास बुलेट बाइक खंभे से टकराई, एचएयू के छात्र समेत दो की मौत

Wed, 20 Mar 2024 01:21 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 20 Mar 2024 01:21 PM IST
सार

हिसार में हुए हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों युवक रात को खाना खाने के बाद बुलेट बाइक पर सवार होकर हॉस्टल से बाहर निकले थे। सुबह बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण कैंप चौक के पास खंभे से जा टकराई।

विज्ञापन
Speeding havoc in Hisar, Bullet bike collides with pillar near Camp Chowk, two including HAU student killed
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार में कैंप चौक के पास तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से जा टकराई। बाइक पर सवार दोनों छात्रों की मौत हो गई। मरने वालों में एक छात्र एचएयू का विद्यार्थी था और दूसरा एलपीयू का। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है।  

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिरसा जिले के खेड़ा गांव निवासी समीर साहरण एचएयू से एमबीए कर रहा था। वहीं, राजस्थान के भरोड गांव निवासी कैलाश दीप पंजाब के जालंधर स्थित एलपीयू से बीएससी एग्रीकल्चर कर रहा था। कल रात को वह समीर से मिलने के लिए हॉस्टल आया था। रात को खाना खाने के बाद दोनों बुलेट बाइक पर सवार होकर हॉस्टल से बाहर निकले थे। सुबह बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण कैंप चौक के पास खंभे से जा टकराई। जिस कारण दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed