{"_id":"66026726afd71ffe03041eeb","slug":"speeding-car-wreaks-havoc-in-hisar-driver-of-car-crushed-woman-angoori-was-going-to-collect-her-luggage-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में तेज रफ्तार कार का कहर: फाग वाले दिन गाड़ी चालक ने महिला को रौंदा, सामान लेने जा रही थी अंगूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में तेज रफ्तार कार का कहर: फाग वाले दिन गाड़ी चालक ने महिला को रौंदा, सामान लेने जा रही थी अंगूरी
Tue, 26 Mar 2024 11:41 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 26 Mar 2024 11:41 AM IST
सार
हिसार में महिला घर से दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने पत्नी को टक्कर मार दी। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के सेक्टर 15 एरिया में फाग (दुल्हंडी) वाले दिन तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रही महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल महिला अंगूरी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए, यहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में मूलरूप से गंगवा की देवी लाल कॉलोनी में रहने वाले जयपाल ने बताया कि वह पत्नी अंगूरी के साथ सेक्टर 15 में किराये के मकान पर रहता है। रजाई भराई का काम करता है। फाग वाले दिन दोपहर को पत्नी अंगूरी घर से दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने पत्नी को टक्कर मार दी। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। पता चलने पर अस्पताल पहुंची। वहां से चिकित्सकों ने पत्नी की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन