फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Speeding car hits bike in Hisar, two youths drowned in canal, one saved

Hisar: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक नहर में बहे, एक को बचाया

Mon, 23 Oct 2023 01:23 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 23 Oct 2023 01:23 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार चनाणा निवासी मोहन जेसीबी मिस्त्री का काम करता है। उसके साथ सुमित नामक युवक काम करता है। रविवार रात को दोनों बाइक पर सवार होकर चनाणा गांव की तरफ जा रहे थे। जब वह स्याहड़वा गांव के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Speeding car hits bike in Hisar, two youths drowned in canal, one saved
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हिसार के स्याहड़वा गांव के पास नहर मे बहे युवक की सोमवार सुबह भी तलाश जारी थी। पुलिस और ग्रामीण दोनों रविवार देर रात से नहर में युवक के शव की तलाश कर रही है। एक युवक को उसी समय नहर से बाहर निकाल लिया था। आजाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार चनाणा निवासी मोहन जेसीबी मिस्त्री का काम करता है। उसके साथ सुमित नामक युवक काम करता है। रविवार रात को दोनों बाइक पर सवार होकर चनाणा गांव की तरफ जा रहे थे। जब वह स्याहड़वा गांव के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और नहर में जा गिरी। वहां से गुजर रहे राहगिरों ने नहर में बहे मोहन को पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन सुमित नामक युवक का कहीं कोई पता नहीं चला। पता चलने पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश की। सोमवार सुबह दोबारा से नहर में शव की तलाश शुरू कर दी। अभी तक शव का कोई अता पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed