फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Speed Management system will apply in city

शहर में स्पीड मैनेजमेंट सिस्टम होगा लागू

Thu, 26 Nov 2015 12:07 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Thu, 26 Nov 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय निकाय ने नगर निगम को निर्देश जारी किए गए हैं कि शहर में कुछ स्थानों पर नॉन मोटर व्हीकल तथा साइकिल के लिए अलग से रोड चिह्नित किए जाएं। साथ ही स्पीड मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया जाए। जिससे वाहनों की स्पीड कंट्रोल की जाए। इसके लिए मानक तय कर उसे सही ढंग से लागू कराए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। स्थानीय निकाय के निर्देशानुसार निगम को ऐसे स्थान चिह्नित करने होंगे जहां पर पैदल यात्री रोड क्रॉस करते हों। ऐसे स्थानों पर सही तरीके से मार्किंग की जाएगी। वाहन चालकों को अलर्ट करने के लिए यहां सांकेतिक लगाए जाएंगे। स्टेट हाइवे पर वाहनों की स्पीड तय की जाएगी। इसके लिए डिस्पले बोर्ड के जरिए वाहन चालकों को जानकारी मिलेगी। इस निर्देश के बाद निगम रोड सेफ्टी के मुद्दे को लेकर दस बिंदुओं की रिपोर्ट तैयार करने में जुट गया है।
विज्ञापन


मुख्यालय ने यह पूछी जानकारी

प्रदेश भर के सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषदों से यह रिपोर्ट लेकर इसे मुख्यालय पर संकलित किया जाएगा। इसके बाद इसे सुप्रीम कोर्ट में चल रहे केस में प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्यालय ने पूछा है कि स्टेट हाइवे, नेशनल हाइवे तथा अन्य शेड्यूल रोड पर इंडियन रोड कांग्रेस के अनुसार कितनी मार्किंग है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए क्या डेडलाइन तय की है। रोड सेफ़टी ऑडिट को कितने स्टेट हाइवे पर पूरा किया। स्टेट हाइवे पर सबसे अधिक हादसों वाले ब्लैक स्पोर्ट को हटाने के लिए क्या काम किया जा रहा है। हाइवे को सुरक्षित बनाने के लिए क्या काम किए गए। हाइवे पर कहां कहां पर लाइट की व्यवस्था की गई। रोड पर खतरनाक बिंदुओं को दूर करने के लिए क्या काम हुआ। सड़कों के साथ बने फुटपाथ पर कब्जा न होने दें।
विज्ञापन


मांगी सुधार की प्रोग्रेस रिपोर्ट...
स्थानीय निकाय ने हरियाणा के शहरों की सड़कों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जवाब दायर करना है। इस बारे में 4 नवंबर को बैठक की गई थी। स्थानीय निकाय ने सड़कों को सुरक्षित बनाने के बारे लिए गए फैसलों के बारे में 26 नवंबर तक प्रोग्रेस रिपोर्ट भी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने कहा था
 सांसद दुष्यंत चौटाला ने भी नगर निगम के अधिकारियों को लेटर लिखकर शहर में नान मोटर व्हीकल साइकिल ट्रैक बनाने के लिए कहा था। जिस पर निगम की ओर से अब तक कुछ नहीं किया गया। इसको लेकर सांसद ने नाराजगी भी जाहिर की थी।


वर्जन
मुख्यालय की ओर से रोड सेफ्टी तथा सिटी ट्रैफिक मैनेजमेंट  को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। जल्द ही अधिकारियों की ओर से रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेज दी जाएगी।
 डॉ. चंद्रशेखर खरे, नगर निगम आयुक्त हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed