फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   SP Rajendra Kumar mida hsiar, policeman suspend, hisar

सीआईए वन के चार पुलिस कर्मी सस्पेंड

Thu, 09 Mar 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Thu, 09 Mar 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
SP Rajendra Kumar mida hsiar, policeman suspend,  hisar
Police - फोटो : Demo pic

एसपी राजेंद्र कुुमार मीणा ने डीएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर एक्शन लेते हुए सीआईए वन में तैनात रहे चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इतना ही नहीं उनकी विभागीय जांच करने का आदेश देते हुए एएसपी राजेश कुमार को जांच सौंपी है।

विज्ञापन

एसपी ने सीआईए से लाइन हाजिर किए गए हेडकांस्टेबल शमशेर सिंह, वीरेंद्र व विजय सिंह और कांस्टेबल अजय कुमार को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। एएसपी राजेश कुमार को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। डीएसपी जयपाल सिंह ने सोमवार और मंगलवार को शिकायतकर्ता, कार चालक और सीआईए में तैनात रहे चार मुलाजिमों के बयान दर्ज किए थे। शिकायतकर्ता, उसकी पत्नी और दो गवाहों ने जहां रुपये लूटने की बात कही। वहीं चारों मुलाजिमों ने आरोपों को नकारा था। जांच में मामला 11 लाख रुपये छीनने का न होकर सात लाख छीनने का मिला था। डीएसपी ने जांच रिपोर्ट तैयार कर बंद लिफाफे में भेज दी थी। एसपी ने रिपोर्ट मिलने पर बुधवार को अपने आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन


यह है मामला
राजथल गांव का दिलबाग उर्फ बागी 27 फरवरी को परिवार की महिलाओं के साथ कार किराये पर करके गुरुग्राम जा रहा था। बागी का आरोप है कि नारनौंद के कार चालक मंदीप ने फोन कर सीआईए मुलाजिमों को यह सूचना दे दी थी कि एक शख्स नोटों से भरा बैग लेकर जा रहा है। आरोप है कि सीआईए वन के मुलाजिम टोल प्लाजा से खिसककर नीली बत्ती लगी सरकारी गाड़ी में महम के पास गांव बलंभा में पहुंच गए थे। उन्होंने डरा धमकाकर बागी को गाड़ी में डाल लिया था और पैसे छीनकर उसे मिर्जापुर में छोड़ दिया था। बागी ने महम थाना में मंदीप व अन्य के खिलाफ शिकायत दी तो मामला सामने आया था। महम थाना में समझौता करा दिया गया था। मामला मीडिया में सुर्खियां बनने पर महम थाना पुलिस ने मंगलवार को कार चालक मंदीप और चार अन्य के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया था। पुलिस विभाग ने यहां से चारों मुुलाजिमों का तबादला भोंडसी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी द्वारा तैयार की गई जांच रिपोर्ट हमें मिल गई है। रिपोर्ट के आधार पर सीआईए-वन में रहे चारों मुुलाजिमों को सस्पेंड कर उनकी विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। एएसपी इसकी जांच करेंगे। भविष्य में किसी मुलाजिम ने ऐसा किया तो उसके खिलाफ भी ऐसी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- राजेंद्र कुमार मीणा, एसपी हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed