{"_id":"691b6991cdced7964003f664","slug":"sp-nikita-said-not-only-individuals-but-families-are-being-ruined-by-addiction-hisar-news-c-128-1-sir1002-147868-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एसपी निकिता बोलीं- नशे से व्यक्ति ही नहीं, परिवार हो रहे बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एसपी निकिता बोलीं- नशे से व्यक्ति ही नहीं, परिवार हो रहे बर्बाद
विज्ञापन
ओढ़ां। गांव ओढ़ां स्थित माता हरकी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘एंटी ड्रग ओरिएंटेशन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डबवाली की पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि नशे से सिर्फ व्यक्ति ही नहीं, बल्कि परिवार बर्बाद हो रहे हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यार्थियों ने हिन्दी व अंग्रेजी जागरूकता नाटकों के माध्यम से नशे की शुरुआत से उसके गंभीर परिणामों तक की स्थिति को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। माता हरकी देवी शिक्षण महाविद्यालय की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिये समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया।
एसपी निकिता खट्टर ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दें। कार्यक्रम के अंत में संस्थान की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. कुलदीप कौर आनंद ने एसपी निकिता खट्टर का आभार व्यक्त किया। संवाद