फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   SP asked for two weeks for investigation but protestors did not agree

Hisar News: एसपी ने जांच के लिए दो सप्ताह का मांगा समय पर प्रदर्शनकारी सहमत नहीं

Thu, 12 Jun 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 12 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
SP asked for two weeks for investigation but protestors did not agree
हिसार एच यू के गेट नंबर 4 के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे छात्र।
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के विद्यार्थियों पर हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने मौके पर पहुंचकर विद्यार्थियों से जांच के लिए दो सप्ताह का समय मांगा। इस पर प्रदर्शनकारियों ने एसपी से दो टूक कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी और निलंबन से कम पर कोई समझौता मंजूर नहीं होगा। वहीं, विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के गेट नंबर 4 पर टेंट गाड़कर बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। छात्राओं ने शाम को कैंडल मार्च निकाला। विद्यार्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार भी कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार शाम 4 बजे पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन एचएयू कैंपस में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को बातचीत के लिए बुलाया। बातचीत के लिए 6-7 विद्यार्थियों का प्रतिनिधिमंडल उनके पास गया। करीब एक से डेढ़ घंटे तक पुलिस अधीक्षक व विद्यार्थियों के बीच बातचीत का दौर चला। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायल विद्यार्थी की शिकायत पर 8 नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है। मगर, अभी इस मामले की जांच के लिए उन्हें दो सप्ताह का समय लगेगा। इस जांच में जो कुछ निकलकर आएगा, उसके आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। इस पर विद्यार्थियों ने कहा कि अगर अभी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी नहीं होती है तो उन्हें निलंबित किया जाए। साथ ही पुलिस भी जांच को जल्द पूरा करने प्रयास करे। इस प्रतिनिधिमंडल ने एसपी के साथ हुई बातचीत के बारे में धरनास्थल पर पहुंचकर अवगत करवाया।
विज्ञापन

विद्यार्थी नहीं देंगे परीक्षाएं
विश्वविद्यालय में फिलहाल परीक्षाएं चल रही हैं। मगर, विद्यार्थी अब आगे की परीक्षाएं नहीं देंगे। ये परीक्षाएं 3 जून से शुरू हुई थीं, जो 21 जून तक संचालित की जानी हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि अब विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थी आंदोलन में शामिल हो गए हैं तो ऐसे में परीक्षा कौन देगा। अब इस आंदोलन के खत्म होने के बाद ही परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी की सीसीटीवी फुटेज
विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार रात हुए घटनाक्रम की एक सीसीटीवी फुटेज जारी की। एक फुटेज में दो सुरक्षाकर्मी एक कर्मी को सहारा देकर कुलपति आवास में लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह सुरक्षाकर्मी छात्रों के पथराव से घायल हुआ है। यह फुटेज मंगलवार रात 10:25 की है। वहीं, दूसरे फुटेज में कुलपति आवास के गेट के बाहर विद्यार्थी अपने हाथों में पेड़ों से तोड़ी गईं टहनियां लिए हुए हैं। यह फुटेज मंगलवार रात 10:33 बजे की है। इस मामले में विद्यार्थियों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने उन पर डंडों से हमला किया, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि पहले विद्यार्थियों ने पथराव किया, जिस पर जवाबी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed