{"_id":"619d398aa89cb8363d2ff864","slug":"south-bypass-rob-work-will-start-this-week-hisar-news-hsr617633031","type":"story","status":"publish","title_hn":"साउथ बाईपास आरओबी का इसी सप्ताह शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साउथ बाईपास आरओबी का इसी सप्ताह शुरू होगा काम
विज्ञापन
हिसार। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सातरोड़ के पास साउथ बाईपास पर स्थित रेलवे फाटक पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का काम इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा। सबसे पहले पाइल टेस्टिंग की जाएगी। इसके आधार पर ही पूरा आरओबी का ढांचा फाइनल किया जाएगा। इस आरओबी के बनने से साउथ बाईपास से गुजरने वाले वाहनों को काफी राहत मिलेगी।
बता दें कि अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में आरओबी का टेंडर अलॉट कर दिया गया था। मगर दो विभागों की तरफ से बीटी बिल जमा न करवाए जाने के कारण टेंडर को तकनीकी मंजूरी नहीं मिल पा रही थी, जिस कारण से एजेंसी भी काम शुरू नहीं कर पा रही थी। इससे पहले तकनीकी मंजूरी के अभाव में टेंडर खुलने में ही करीब दो माह का समय लग गया था।
यूं जरूरी है पाइल टेस्टिंग
हालांकि आरओबी का डिजाइन तैयार करने से पहले मिट्टी की जांच की जाती है और उस रिपोर्ट के आधार पर ही आरओबी का डिजाइन तैयार किया जाता है। मगर निर्माण कार्य शुरू होने से पहले एक बार फिर से पाइल टेस्टिंग की जाती है। पाइल टेस्ट को एक तरह से लोड टेस्ट प्रक्रिया भी कहा जाता है। ओवरब्रिज कितना लोड सहन कर सकेगा, इस टेस्ट के माध्यम से पता लगाया जाएगा। इस टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही डिजाइन फाइनल किया जाता है। एक प्रक्रिया में कम से कम एक से डेढ़ माह का समय लग जाता है। इस आरओबी के लिए दो जगह पाइल टेस्टिंग की जाएगी।
विज्ञापन
31.10 करोड़ की लागत से तैयार होगा आरओबी
आरओबी के निर्माण पर 31.10 करोड़ रुपये लागत आएगी। इसकी कुल लंबाई 658 मीटर होगी। सड़क की चौड़ाई 11 मीटर होगी। यह आरओबी पिलर पर बनेगा। इसके लिए 16 पिलरों का निर्माण किया जाएगा। इसके दोनों तरफ तीन-तीन मीटर की सर्विस रोड भी बनाई जाएगी। यह आरओबी दिल्ली रोड को पार करके सातरोड़ में जाकर खत्म होगा। सातरोड़, हिसार की तरफ व दिल्ली की तरफ इसकी लंबाई 148-148 मीटर होगी। यह बो स्ट्रिंग डिजाइन (धनुष का आकार) से बनेगा। इसके बनने से साउथ बाईपास से प्रतिदिन गुजरने वाले 10 हजार वाहन चालकों को फायदा होगा।
साउथ बाईपास को किया जाना है फाटक मुक्त
साउथ बाईपास पर तीन रेलवे फाटक है। इस कारण से वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। हालांकि सेक्टर 16-17 स्थित रेलवे फाटक पर आरओबी बनकर तैयार हो चुका है। सातरोड़ के पास स्थित इस फाटक पर भी आरओबी के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। घोड़ा फार्म के पास स्थित फाटक पर भी आरओबी की निर्माण प्रक्रिया को सिरे चढ़ाने की कोशिश जारी है।
एजेंसी को वर्क अलॉट कर दिया है। इसी सप्ताह एजेंसी पाइल टेस्टिंग का काम शुरू कर देगी।
- रजनीश कुमार, एक्सईएन, बीएंडआर