{"_id":"697a65ade645f7165e06d860","slug":"sonia-of-nangthala-village-was-first-in-the-300-meter-race-hisar-news-c-21-hsr1020-800088-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 300 मीटर दौड़ स्पर्धा में गांव नंगथला की सोनिया प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 300 मीटर दौड़ स्पर्धा में गांव नंगथला की सोनिया प्रथम
विज्ञापन
खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में साइकिल रेस में हिस्सा लेतीं महिला प्रतिभागी। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
हिसार। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बुधवार को अग्रोहा के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। 300 मीटर दौड़ (18-30 वर्ष) में नंगथला की सोनिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अग्रोहा की किरण द्वितीय और कुलेरी की करिश्मा तीसरे स्थान पर रहीं। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू राणा ने विजेताओं को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि खेलकूद खेल महिलाओं को न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो बस उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन देने की। उन्होंने कहा किविभाग का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। ऐसे आयोजनों से महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खेलकूद को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। महिलाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी दीपक शर्मा, सीडीपीओ अनीता खुराना आदि उपस्थित रहे।
ये रहे परिणाम : 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में ठसका की पूजा ने पहला स्थान हासिल किया। कालीरावण की सुनीता और दुर्जनपुर की नीलम क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। 5 किलोमीटर साइकिल रेस (18-30 वर्ष) में अग्रोहा की भतेरी ने प्रथम, जगान की शालिनी ने द्वितीय और अग्रोहा की सुनीता ने तीसरा स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ (18-30 वर्ष) में पूनम (अग्रोहा) ने पहला स्थान जीता, रीतू और मंजू (कालीरावण) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। म्यूजिकल रेस (30+ वर्ष) में कुलेरी की शारदा विजेता बनी। रोशनी (सिवानी बोलान) और संजू (जगान) ने क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो (30+ वर्ष) में अग्रोहा की अनीता ने पहला स्थान हासिल किया। सुशीला और शीला क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।