फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sonali's name chosen for film-political career

फिल्मी-राजनीतिक कॅरिअर के लिए चुना सोनाली नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sonali's name chosen for film-political career
हिसार। सोनाली फोगाट का असली नाम सुदेश था। सोनाली ने फिल्मी व राजनीतिक कॅरिअर के लिए यह नाम चुना था। उनको गांव में देसा नाम से पुकारते हैं। सोशल मीडिया में खुद उन्होंने इसका खुलासा किया था।
विज्ञापन

सोनाली के पति संजय फोगाट हिसार में अपना कारोबार संभालते थे। अपनी दुकानों की देखभाल व किराया लेने का काम करते थे। वर्ष 1996 में सोनाली की संजय से शादी हुई थी। उनकी करीब 18 साल की बेटी यशोधरा है। यशोधरा फोगाट हिसार के विद्या देवी जिंदल स्कूल में पढ़ती है और वहीं छात्रावास में रहती है। छुट्टियों के दिनों में वह अपनी मां के पास आती है। सोनाली के पति संजय फोगाट की वर्ष 2016 में मौत हो गई थी। वह अपने घर में मृत पाए गए थे। कुछ लोगों ने उनकी मौत पर सवालिया निशान उठाए थे। बता दें कि सोनाली फोगाट के अपने परिवारजनों के साथ अच्छे संबंध नहीं रहे। उन्होंने अपनी बहन व जीजा के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

सोनाली फोगाट ने वर्ष 2021 में ढूंढर में फार्म हाउस (रिसोर्ट) बनाया था। 31 दिसंबर 2021 को इसका उद्घाटन किया था। जिसमें भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं समेत कुछ हस्तियां भी पहुंची थीं। रिसोर्ट में उनके डांस की एक वीडियो भी वायरल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत के बाद ट्वीटर पर 20वें नंबर पर करती रही ट्रेंड
सोनाली फोगाट सोशल मीडिया पर सबसे अधिक सक्रिय थी। इंस्टाग्राम पर 8 लाख 87 हजार फोलोअर्स हैं। सोनाली फोगाट के नाम से फेसबुक पेज पर 2 लाख 82 हजार फोलोअर्स हैं।
ट्वीटर पर उनके 7850 फोलोअर्स हैं। मंगलवार को वह ट्वीटर पर 20वें नंबर पर ट्रेंड कर रही थी। उन्होंने आखिरी वीडियो सोमवार रात को अपलोड किया था।
यू ट्यूब पर भी उनकी काफी वीडियो उपलब्ध हैं। सोनाली फोगाट अपने जीवन के हर एक पहलू को सोशल मीडिया पर शेयर करती थी। जीवन के आखिरी दिन 22 अगस्त को भी उन्होंने अपने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे। राजस्थानी पगड़ी वाले लुक में उन्होंने शूटिंग का एक हिस्सा भी अपलोड किया था। सोशल मीडिया पर लोगों से टकराने से भी नहीं चूकती थी। किसानों से फेसबुक पर कई मुद्दों को लेकर टकराती रहती थी। फेसबुक पर लाइव आकर लोगों के सवालों के जवाब भी देती थी। वह अपनी रील बनाती थी। जिसमें वह कुछ वीडियो में अपनी बेटी के साथ भी दिखाई दी थी।

पिछले महीने सोनाली फोगाट आस्ट्रेलिया में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थी। स्टेज शो के दौरान उन्होंने हरियाणवी संस्कृति पर आधारित प्रस्तुति दी थी। इस कार्यक्रम में सोनाली फोगाट को आस्ट्रेलिया की महिला मंत्री ने अवॉर्ड भी प्रदान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed