{"_id":"638cd95c54266c5aef43b340","slug":"sonali-phogat-murder-case-will-be-heard-in-mapusa-court-today-hisar-news-hsr648830373","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सोनाली फोगाट हत्याकांड प्रकरण की आज मापूसा कोर्ट में होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सोनाली फोगाट हत्याकांड प्रकरण की आज मापूसा कोर्ट में होगी सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। भाजपा नेता सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में गोवा की मापूसा कोर्ट में सोमवार को पहली बार सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के वकीलों के बीच बहस शुरू होगी। सोनाली के परिजनों ने केस लड़ने के लिए दो वकील किए हैं। 22 नवंबर को सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) की टीम ने गोवा के मापूसा अदालत में पीए सुधीर सांगवान के अलावा सुखविंदर के खिलाफ हत्या के आरोप में चार्जशीट दाखिल की थी।
सोनाली फोगाट की 22 अगस्त 2022 की रात को गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इससे पूर्व, सोनाली फोगाट के पति संजय फोगाट की भी करीब साढ़े पांच साल पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सोनाली के परिवार का आरोप है कि सुधीर सांगवान, सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था। इसलिए उसने सुखविंदर के साथ मिलकर ड्रग देकर सोनाली की हत्या कर दी।
सोनाली की मौत की सूचना मिलने के बाद गोवा पहुंचे उसके भाई रिंकू ने गोवा पुलिस को शिकायत देकर सुधीर सांगवान और सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। पोस्टमार्टम के दौरान सोनाली के शरीर पर चोट के कई निशान मिले। सोनाली की मौत के बाद रिजॉर्ट के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए, जिनमें सुधीर सांगवान सोनाली को बोतल के जरिये कुछ पिलाता नजर आया और उसके बाद ही सोनाली की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
वारदात के तीसरे दिन 25 अगस्त को गोवा पुलिस ने सुधीर और सुखविंदर को गिरफ्तार किया था। इस मामले की जांच के दौरान गोवा पुलिस आरोपियों को हिसार लेकर आई और जांच की। इसके बाद सीबीआई को जांच सौंप दिया। सीबीआई भी हिसार में जांच के लिए आई। सीबीआई ने हिसार में जांच-पड़ताल के अलावा गुरुग्राम में सोनाली के उस फ्लैट की तलाशी भी ली जहां वह गोवा जाने से पहले अंतिम बार सुधीर सांगवान के साथ ठहरी थी।
दो वकील किए हैं
सोनाली फोगाट के भाई वतन ढाका का कहना है कि सोमवार को गोवा कोर्ट में पहली बार सुनवाई होगी। केस लड़ने के लिए दो वकील किए हैं। उनका कहना है कि अभी तक हमें सीबीआई द्वारा पेश की गई चार्जशीट नहीं मिली है।