{"_id":"60c1163a8ebc3e380705f96f","slug":"son-murder-his-father-in-hisar-hisar-news-rtk612280139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने की आर्मी से रिटायर पिता की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे ने की आर्मी से रिटायर पिता की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। कैंट की चौधरी कॉलोनी निवासी सेना से सेवानिवृत्त वजीर सिंह की उसके ही बेटे संदीप ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घर से दुर्गंध आने के बाद हत्या का पता लगा। हत्या दो-तीन पूर्व की गई है, जिसका पता बुधवार को लगा।
सूचना मिलते ही डीआईजी बलवान सिंह राणा, डीएसपी नारायणचंद, सदर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी हैं। वजीर सिंह की डंडों व ईंटों से पीट-पीटकर हत्या की गई है। शव घर में ही चारपाई पर मिला है। पुलिस ने मृतक वजीर सिंह के भाई जयपाल के बयान पर मृतक के बेटे संदीप के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
मृतक के भाई जयपाल ने बताया कि वे मूल रूप से गांव पुट्ठी सामण के रहने वाले हैं। चार भाइयों में सबसे बड़ा 68 वर्षीय वजीर सिंह हिसार कैंट में आर्मी में चतुर्थ श्रेणी कर्मी था। वह करीब सात-आठ वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुआ था। वजीर की पत्नी का कई वर्ष पहले देहांत हो चुका है। वजीर अपने बेटे संदीप के साथ सातरोड़ कलां में स्थित चौधरी कॉलोनी में रहता था। उसने दूसरे बेटे को आठ साल पहले ही बेदखल कर दिया था। संदीप ऑटो चलाता है। वह शराब का अधिक सेवन करता है। जिस कारण संदीप की पत्नी अपने बच्चों सहित मायके चली गई थी। जयपाल का आरोप है कि संदीप अक्सर वजीर सिंह के साथ झगड़ा करता था। जयपाल ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे उसे सूचना मिली कि वजीर के मकान से दुर्गंध आ रही है। जब वह मौके पर पहुंचा तो वजीर चारपाई पर मृत पड़ा था । उसके सिर से खून बह रहा था। जयपाल ने कहा कि उसने तसल्ली कर ली है कि वजीर की हत्या संदीप ने ही की है। मामले में पुलिस ने आरोपी संदीप के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है। सदर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी संदीप को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
दो से तीन दिन पुराना है शव
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना है। वीरवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
आरोपी हिरासत में
वारदात की सूचना मिलते ही डीआईजी बलवान राणा, डीएसपी नारायणचंद व सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी संदीप को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
- इंस्पेक्टर मंदीप, सदर थाना प्रभारी, हिसार।