फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Somvati entered the ring after watching Mary Kom's video on YouTube, won medal despite injury

Hisar News: यू-ट्यूब पर मैरीकॉम की वीडियो देख रिंग में उतरी थी सोमवती, चोट के बावजूद जीतीं पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Somvati entered the ring after watching Mary Kom's video on YouTube, won medal despite injury
अश्वनी कुमार
विज्ञापन

हिसार। यू-ट्यूब पर मैरीकॉम की बॉक्सिंग देखकर छह साल पहले रिंग में उतरी सोमवती का इरादा ओलंपियन पूनम का सम्मान देखकर और पक्का हो गया। मैरीकाॅम को आदर्श मानने वाली सोमवती बॉक्सिंग के प्रति इस कदर जुनूनी हैं कि कंधे की चोट के बावजूद वे फील्ड में डटी रहीं और पदक हासिल करने में भी कामयाब रहीं। सोमवती ने इसी सप्ताह नार्थ ईस्ट जोन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। अब वे लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर में 19 जनवरी से 23 जनवरी तक होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में मुक्के का दम दिखाने वाली हैं। इस चैंपियनशिप में वह 52 किलोग्राम भारवर्ग में खेलेगी।
बॉक्सर सोमवती बताती है कि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में ही नार्थ ईस्ट जोन चैंपियनशिप वीरवार को ही संपन्न हुई है। इस चैंपियनशिप में उसने रजत पदक हासिल किया। इस आधार पर उसका ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया है। वह बताती है कि प्रैक्टिस के समय छह माह पहले एक कंधे में चोट लग गई थी। अभी भी ईलाज चल रहा है। दर्द होने के कारण वह ठीक ढंग से खेल नहीं पाईं और नार्थ इस्ट जोन चैंपियनशिप में वह स्वर्ण पदक लेने से चूक गई।
विज्ञापन


पहली बार भाई छोड़ने आया था मैदान तक
सोमवती ने बताया कि सुभाष भैया हमेशा बाक्सिंग खेलने के लिए प्रेरित करते रहे हैं। वही उसे पहली बार खेलने के लिए मैदान में छोड़कर आए थे। किसान पिता रमेश कुमार हमेशा उत्साह बढ़ाते रहते हैं। कहते हैं- तुम खेल पर ध्यान दो, हम तुम्हारे साथ है। उसके बाद सोमवती ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह उमरा के एशियन स्पोटर्स स्कूल में कोच मनदीप सिंह के पास प्रशिक्षण ले रही है। स्कूल के स्पोट्र्स डायरेक्टर संजय मलिक ने भी चयन होने पर सोमवती को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------

-------------------------
सोमवती की उपलब्धियां
- 2019 में स्कूली नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक
- 2022 में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कांस्य पदक
- 2023 में सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में पार्टिसिपेट
------------------------
उधर, पेंचिक सिलात चैंपियनशिप के लिए अभिषेक का भी चयन
अमृतसर की गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पेंचिक सिलात चैंपियनशिप में हिसार के गांव कोथकला का अभिषेक भी दमखम दिखाएगा। वह 90 किलोग्राम भारवर्ग में खेलेगा। अभिषेक भी उमरा के एशियन स्पोटर्स स्कूल में प्रशिक्षण ले रहा है। चैंपियनशिप इसी माह शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed