फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Some politician's hand behind my mother's murder: Yashodhara

मेरी मां की हत्या के पीछे किसी नेता का हाथ : यशोधरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Some politician's hand behind my mother's murder: Yashodhara
हिसार। सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी मां की हत्या के पीछे किसी नेता का हाथ है। उन्हें सरकार पर विश्वास है मगर मदद नहीं मिल रही। मामले की सीबीआई जांच भी नहीं करवाई जा रही।
विज्ञापन

यशोधरा ने कहा कि गोवा पुलिस केवल समय बर्बाद कर रही है। अब तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। मैं अपनी मां के लिए इंसाफ की मांग कर रही हूं। सीएम मनोहरलाल ने कहा था कि परिवार लिखित में मांग करेगा तो हम सीबीआई जांच कराएंगे। दस दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है। हमारा पूरा परिवार सीबीआई जांच की गुहार लगा रहा है। हम सच जानना चाहते हैं। आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए।
विज्ञापन

सोनाली फोगाट की बहन रूकेश ने कहा कि हमारी मांग को सरकार नहीं सुन रही। जल्द से जल्द सीबीआई जांच कराई ताकि सच्चाई सामने आ सके। सोनाली के भाई वतन ढाका ने कहा कि हम खापों का समर्थन मांग रहे हैं। ढाका खाप ने रविवार 11 सितंबर को महापंचायत बुलाई है। सभी खापों से सीबीआई जांच की मांग के लिए प्रार्थना करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सबूतों को मिटाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed