फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Solution camp organized for electricity bill in Hisar

बिजली निगम ने भेज दिया 47 लाख का बिल: ठीक कराया तो भरवाए तीन हजार, अब फिर आ गया ₹48 हजार का बिल

Wed, 23 Jul 2025 02:37 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर हिसार
माई सिटी रिपोर्टर हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 23 Jul 2025 02:37 PM IST
सार

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने 47 लाख रुपये का बिजली बिल भेज दिया। जब विरेंद्र ने इसकी शिकायत की तो बिजली निगम ने तीन हजार रुपये का बिल बनाकर उसे दुरुस्त किया। अब दोबारा से उसे 48 हजार रुपये का बिजली बिल थमा दिया गया है।

विज्ञापन
Solution camp organized for electricity bill in Hisar
बिजली समाधान शिविर का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव कैमरी निवासी विरेंद्र को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने 47 लाख रुपये का बिजली बिल भेज दिया। जब विरेंद्र ने इसकी शिकायत की तो बिजली निगम ने तीन हजार रुपये का बिल बनाकर उसे दुरुस्त किया। अब दोबारा से उसे 48 हजार रुपये का बिजली बिल थमा दिया गया है। निगम के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। समाधान शिविर में आई इस शिकायत पर एमडी अशोक गर्ग ने पूछा कि ऐसा क्यों हुआ इसकी रिपोर्ट मुझे भेजो। 
विज्ञापन


इस समस्या का समाधान24 घंटे में कर उपभोक्ता को सही बिल दो। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से बुधवार को शिव कॉलोनी के सामुदायिक केंद्र में समाधान शिविर लगाया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए एमडी अशोक गर्ग ने उपभोक्ताओं की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों को हल करने के लिए निगम की ओर से हर सप्ताह इस तरह से समाधान शिविर लगाए जाएंगे। समाधान शिविर में कुल 50 शिकायतें पहुंची। एमडी अशोक गर्ग ने कहा कि छोटी शिकायतों का समाधान 15 दिन में कर दिया जाएगा। बिजली लाइन शिफ्टिंग का काम तीन महीने में पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


गांव सातरोड़ निवासी राजकुमार ने बताया कि 2023 से लगातार बिजली बिल भर रहे हैं। अब बिजली निगम ने 34 हजार 749 रुपये का बकाया बिल भेज दिया। बिजली निगम के अधिकारी कह रहे हैं कि पहले आपको औसतन बिजली बिल भेज रहे थे। यह पिछले दो साल का मीटर रीडिंग के हिसाब से बिल है। राजकुमार ने कहा कि जब हर महीने 4 से 5 हजार रुपये का बिल भर रहा हूं तो अब 34 हजार 749 रुपये का बिल कहां से आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed