फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Smugglers are rampant... 81% increase in drug trafficking cases in one and a half months

Hisar News: तस्कर बेलगाम...डेढ़ माह में नशा तस्करी के मामलों में 81 फीसदी बढ़ोतरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Smugglers are rampant... 81% increase in drug trafficking cases in one and a half months
पुलिस की गिरफ्त में आए नशा तस्कर। 
हिसार। नशा तस्करी पर लगाम कसने के तमाम प्रयासों के बावजूद तस्करों पर पूरी तरह शिकंजा नहीं कसा जा सका है। हालत यह है कि साल के शुरुआती डेढ़ माह में ही पिछले साल इसी अवधि की तुलना में नशीले पदार्थों की बरामदगी के 81 प्रतिशत मामले बढ़े हैं। पिछले साल 15 फरवरी तक नशा तस्करी के 16 मामले दर्ज हुए थे, जबकि इस बार यह आंकड़ा 29 तक पहुंच गया। इससे जाहिर है कि तस्करों के इशारे पर ड्रग पैडलर खुलेआम जहर की सप्लाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल के अधिकारी बताते हैं कि पहले पीरांवाली और आंबेडकर बस्ती नशा बिक्री के बडे़ केंद्र थे। मगर पुलिस प्रशासन ने इन दोनों एरिया में कुछ सख्ती कर दी है। अब आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोग इस धंधे से जुड़ गए हैं। जेल से छूटकर या जमानत पर रिहा होने के बाद ऐसे लोगों को कोई काम नहीं मिलता तो वे ड्रग पैडलर बन रहे हैं। पुलिस को चाहिए कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क तक पहुंचे। जब तक माफिया के गिरेबान तक हाथ नहीं पहुंचेंगे, नशा तस्करी पर रोक संभव नहीं है।
विज्ञापन

केस-1
डोगरान मोहल्ले से पकड़े गए दो नशा तस्कर
एंटी नारकोटिक्स सेल ने रविवार को डोगरान मोहल्ले से दो नशा तस्करों को पकड़ा। इनके कब्जे से 7.77 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि गांव गंगवा निवासी अमित और सैनियान मोहल्ला निवासी मुकेश कुमार नशा सप्लायर अजय से हेरोइन लेकर आगे बेचने का कार्य करते थे। अजय पर पहले से ही 4 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उसका पिता भी हिसार जेल में बंद है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना एचटीएम में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस- 2स्पेशल स्टाफ ने 1.687 किलोग्राम अफीम जब्त की
स्पेशल स्टाफ टीम ने 12 फरवरी को दो नशा तस्करों से 1 किलो 687 ग्राम अफीम बरामद की। दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना अग्रोहा में प्राथमिकी दर्ज की है। स्पेशल स्टाफ प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि किरोड़ी हाल शिव कॉलोनी फेज तीन अग्रोहा निवासी राजेश उर्फ राजू और किरमारा निवासी प्रवीण कुमार शिव कॉलोनी अग्रोहा क्षेत्र में नशीला पदार्थ बेचने का काम करते हैं और अभी अफीम बेचने की फिराक में है। इसके बाद स्पेशल स्टाफ हिसार की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को काबू कर लिया।
केस-3
जिंदल चौक पर दो नशा तस्कर पकड़े

एंटी नारकोटिक सेल ने 10 फरवरी को जिंदल चौक पर दो नशा तस्करों को पकड़ा। इनके कब्जे से 9.37 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इस मामले में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस जांच कर रही है। एंटी नारकोटिक सेल स्टाफ को सूचना मिली थी कि नशा तस्करी करने वाले एमसी कॉलोनी निवासी लविश कपूर व संत नगर निवासी रोहित कुकरेजा जिंदल चौक पर रविंद्रा अस्पताल के पास अपनी गाड़ी में मौजूद है और हेरोइन बेचने की फिराक में है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में युवकों से पूछताछ की और शक होने पर तलाशी ली गई। इस दौरान गाड़ी में रखे एक पाउच में 9.37 ग्राम हेरोइन मिली।

केस -4
414 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को पकड़ा
स्पेशल स्टाफ ने 10 फरवरी को गांव लांधड़ी निवासी विजेंदर उर्फ बंटी को 414 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया। सिटी थाने से जांच अधिकारी अमित कुंडू ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ के दौरान नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्पेशल स्टाफ के एएसआई विक्रांत की टीम ने सेक्टर-14 के पास संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 414 ग्राम अफीम बरामद की गई।

-------------
अपराधाें में संलिप्त आरोपी भी नशा तस्करी से जुड़ गए हैं। जेल से जमानत पर या रिहा होने वाले आरोपी भी कम समय से अधिक पैसा कमाने के चक्कर में नशे के धंधे की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। इसी कारण तस्करी के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। जब तक माफिया पर शिकंजा नहीं कसा जाएगा ड्रग पैडलरों पर लगाम लगना मुश्किल है। हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा तस्करों को पकड़कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाएं।
- इंद्र सिंह, इंचार्ज, एंटी नारकोटिक्स सेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed