{"_id":"5f9720308ebc3e5fac5ab53b","slug":"smoke-cannot-rise-above-cloud-cover-air-quality-index-at-343-hisar-news-rtk5802011149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल छाने से ऊपर नहीं उठ पा रहा धुआं, वायु गुणवत्ता सूचकांक 343 पर, रात्रि तापमान बढ़कर 15.5 डिग्री पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल छाने से ऊपर नहीं उठ पा रहा धुआं, वायु गुणवत्ता सूचकांक 343 पर, रात्रि तापमान बढ़कर 15.5 डिग्री पहुंचा
विज्ञापन
मौसम में परिवर्तन और वायु प्रदूषण का बढ़ना जारी है। रविवार की रात को आसमान में बादल छाने के कारण रात्रि तापमान में 3.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 15.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रातभर वातावरण में धुएं का गुबार बना रहा, जिससे लोगों को सांस लेने में खूब परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार की शाम 8 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे अधिक 343 पर पहुंच गया।
सोमवार को धूप निकलने व हल्की हवा चलने के बाद लोगों को राहत मिली, लेकिन दोपहर बाद जिंदल फैक्टरी और ढंढूर डंपिंग स्टेशन पर लगी आग ने लोगों का सांस लेना दूभर कर दिया। सोमवार को अल सुबह और दोपहर बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रहे और धूआं ऊपर नहीं उठा। जिससे कई जगहों पर स्मॉग की स्थिति बन गई। वातावरण में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण ने सांस के मरीजों के साथ ही स्वस्थ लोगों की भी दिक्कतें बढ़ानी शुरू कर दी हैं।
अधिकतम तापमान - 32.0 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान - 15.5 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता ( सुबह) - 68 प्रतिशत
आर्द्रता (शाम) - 40 प्रतिशत
वायु गुणवत्ता सूचकांक - 343
अधिकतम तापमान 32 डिग्री पर पहुंचा
सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई और यह सीजन का अब तक का सबसे कम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सुबह के समय आर्द्रता 60 प्रतिशत और शाम के समय 40 प्रतिशत दर्ज की गई। अच्छी बात यह रही कि सोमवार को जिले में पराली जलाने के मामले सामने नहीं आए। हालांकि जिले में पांच जगहों पर गैर कृषि क्षेत्र में आग लगी। इसकी रिपोर्ट हरसैक ने दी थी। अब तक जिले में हरसेक की तरफ से 112 फायर लोकेशन की रिपोर्ट सौंपी जा चुकी है, जिनमें से 48 जगहों पर पराली में आग लगाई गई थी। बाकी आग गैर कृषि अवशेषों में लगाई गई थी।
विज्ञापन
30 अक्तूबर तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार, प्रदेश में 30 अक्तूबर तक मौसम परिवर्तनशील, परंतु खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवाएं चलने से तापमान में हल्की गिरावट की भी संभावना है।