फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Smash and loose raging against the police, businessman, announced at the meeting

लूट और ढीली पुलिस के विरोध में भड़के व्यापारी, बैठक में किया ऐलान

Thu, 01 May 2014 11:59 PM IST
hisar
hisar Updated Thu, 01 May 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन

लूट मामले में पुलिस की लचर कार्यप्रणाली से नाराज व्यापारी अपना विरोध जारी रखेंगे। शुक्रवार से बाजार के सभी व्यापारी काले बिल्ले लगाकर सामान बेचेंगे।

विज्ञापन


इतना ही नहीं बाजारों के चौक चौराहों पर फ्लैक्स लगाए जाएंगे, जिन पर यह लिखा होगा कि चोर लुटेरों को गिरफ्तार करो। बृहस्पतिवार को हिसार व्यापार संघ की श्री हनुमान मंदिर में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। सभी व्यापारी संगठनों ने हिसार व्यापार संघ का समर्थन किया है।
विज्ञापन


संघ ने कहा कि है वे लगातार रोष जारी रखेंगे। पुलिस प्रशासन और विधायक सावित्री जिंदल ने जो दस दिन का समय मांगा है, वादे के अनुसार तब तक कोई प्रदर्शन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद संघ आगे की रणनीति तैयार करेगा। 23 अप्रैल को हुई लूट की वारदात न सुलझने के रोषस्वरूप व्यापारियों ने बुधवार को शहर के सभी प्रमुख बाजार बंद किए थे।
 
प्रधान रमेश कुमार लोहिया और महासचिव तिलक जैन ने बताया कि बुधवार बाजार बंद पर चर्चा करने उपरांत आंदोलन की आगामी रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।

प्रधान ने बैठक में कहा कि पुलिस अधीक्षक और निकाय मंत्री ने बदमाशों को पकड़ने के लिए 10 दिन का समय मांगा है। इस पर आपसी विचार करने के बाद उपस्थित सभी व्यापारियों की सहमति से प्रधान रमेश कुमार लोहिया ने कहा कि शहर में लगातार हो रही चोरी, लूट, डकैती, चेन स्नेचिंग और गुंडागर्दी को रोकने में नाकाम रहे प्रशासन को व्यापारियों की तरफ से 10 मई तक का समय दिया गया है।

इस दौरान 2 से 10 मई तक सभी व्यापारिक संगठनों से जुड़े व्यापारी व दुकानदार काले बिल्ले लगाकर अपना कार्य जारी रखेंगे। नगर के सभी बाजारों के चौराहों पर काले रंग के फ्लैक्स लगाए जाएंगे, जिन पर लिखा जाएगा कि चोर व लुटेरों को गिरफ्तार करो।


महासचिव तिलक जैन ने कहा कि 10 मई तक भी किरयाना व्यापारी प्रमोद बंसल से सवा लाख रुपये लूटने वाले बदमाश यदि पकड़े नहीं गए तो 11 मई रविवार को सायं 3 बजे श्री हनुमान मंदिर, मोती बाजार में हिसार व्यापार संघ की जनरल बॉडी की बैठक की जाएगी। बैठक में आगामी रणनीति तय की जाएगी।

23 अप्रैल को दिल्ली गेट के व्यापारी प्रमोद बंसल को बाइक सवारों ने लूटा था। लुटेरों ने उसकी कनपटी पर बंदूक लगाकर सवा लाख रुपये लूट लिए।

बाइक सवार दोनों युवक मौके से फरार हो गए। आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं। इस लूट और अन्य वारदातों के न सुलझने पर ही व्यापारी भड़के हुए हैं। इसके विरोध में बुधवार को बाजार बंद किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed