{"_id":"678d5223704ebe64c50cd56a","slug":"smart-meters-will-be-installed-in-police-stations-quarters-and-prisons-hisar-news-c-21-hsr1005-548475-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद शुरू
Mon, 20 Jan 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
हिसार। बिजली निगम की ओर से पुलिस विभाग में स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद शुरू की जाएगी। प्रथम चरण में सिविल लाइन थाना, पुलिस क्वार्टरों व केंद्रीय कारागार कक्ष-1 व 2 में करीब 118 स्मार्ट मीटर लगाएं जाएंगे। इसके लिए बिजली निगम ने पुलिस महकमे को पत्र जारी कर सूचित कर दिया है। वहीं, विद्युत सदन के 908 क्वार्टरों में लगाए जाने वाले स्मार्ट मीटर तीन साल बाद भी नहीं लग पाए हैं।
विद्युत सदन में केवल 38 स्मार्ट मीटर ही लगे 2022 में बिजली निगम की ओर से विद्युत सदन में स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश दिए थे। निगम ने टेस्टिंग के तौर पर 38 आला अधिकारियों के क्वार्टरों में स्मार्ट मीटर भी लगाए। लेकिन उसके बावजूद स्मार्ट मीटर लगाने का काम ठंड़े बस्ते मे चला गया। न विद्युत सदन में स्मार्ट मीटर लगाने की संख्या बढ़ाई जा सकी। और न ही टेस्टिंग प्रक्रिया पर कोई रिपोर्ट कार्ड बनाया जा सका। जबकि अभी 908 क्वार्टरों में स्मार्ट मीटर लगना बाकि है।