{"_id":"6ab575ed12305849850e21ba","slug":"sit-in-protest-by-cet-qualified-youth-over-24-demands-including-employment-memorandum-submitted-to-the-president-hisar-news-c-21-hsr1020-958993-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सीईटी पास युवाओं को नौकरी समेत 24 मांगों को लेकर धरना, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सीईटी पास युवाओं को नौकरी समेत 24 मांगों को लेकर धरना, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
विज्ञापन
लघु सचिवालय के बाहर भीम आर्मी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए।
हिसार। सीईटी पास युवाओं को नौकरी देने समेत 24 सूत्रीय मांगों को लेकर भीम आर्मी के नेतृत्व में सामाजिक संगठनों ने लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया। इसके बाद तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा गया।
ज्ञापन में एससी, एसटी, ओबीसी, महिलाओं और अन्य वंचित वर्गों के अधिकारों के साथ रोजगार, आरक्षण, समान अवसर और छात्र हितों से जुड़े मुद्दे उठाए गए। प्रदेश महासचिव एडवोकेट संतलाल आंबेडकर, प्रदेश सचिव शेखर रंगा, प्रदेश सलाहकार रिसपाल सिंह, जिला प्रभारी अमित जाटव और जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि मांगों में महिला आरक्षण, स्थानीय निकायों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व, मेडिकल कॉलेजों में एससी-एसटी आरक्षण, निजी क्षेत्र में प्रतिनिधित्व, सरकारी ठेकों व खरीद में आरक्षण और मंडल आयोग की सिफारिशें लागू करना शामिल है।
सफाई कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति, समान वेतन, सामाजिक सुरक्षा, सीवर में मानवीय प्रवेश पर रोक, मृत सफाई कर्मचारियों के परिजनों को मुआवजा व पुनर्वास तथा छात्रवृत्ति और छात्रावास की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन
ज्ञापन में हिसार में धरनारत हरियाणा जेनजी की मांगें भी शामिल की गईं। इनमें फ्रीज पदों को अनफ्रीज करना, भर्ती कैलेंडर व नोटिफिकेशन जारी करना और लंबित भर्तियां पूरी करना प्रमुख हैं। इस मौके पर डॉ. सुदेश, दरवेश धानिया, एडवोकेट सुरेंद्र इंदल, एडवोकेट मोनिका निंबल और रमेश बगला सहित अन्य मौजूद रहे।