{"_id":"6782ee05e6c24c4003010abc","slug":"siswalas-team-won-in-volleyball-hisar-news-c-21-hsr1020-542855-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: वाॅलीबाल में जीती सीसवाला की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: वाॅलीबाल में जीती सीसवाला की टीम
Sun, 12 Jan 2025 04:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 12 Jan 2025 04:39 AM IST
विज्ञापन
हिसार के किरतान में हुई जिलास्तरीय प्रतियोगिता में लंबीकूद लगाती खिलाड़ी।
हिसार। नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से आजाद हिंद युवा क्लब गांव किरतान की ओर से जिला स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में चार ब्लॉक के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान खो-खो में सरहेड़ा की टीम ने शाहपुर टीम को हराया तो वाॅलीबाल में सीसवाला ने जेवरा को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
लड़कियों के वर्ग में लंबी कूद में ईशानी प्रथम, आर्यन द्वितीय, लड़कों के वर्ग में रोबिन प्रथम, सुमित कुमार द्वितीय रहा। 400 मीटर दौड़ में रोहित प्रथम, अनुज दूसरे स्थान पर रहा। क्लब के प्रधान कपूर सिंह आर्य ने बताया कि इस टूर्नामेंट में जीतने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य को बल मिलता है। इस मौके पर स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी कुसुम, मुकेश कुमार, डाॅ. फतेहसिंह, सिलोचना, पंचायत सदस्य कुलदीप, मनवीर, प्रोमिल आर्य आदि मौजूद रहे।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार